उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को लेकर सीएम ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा-निर्देश

Listen to this article

देहरादून, 9 फरवरी। उत्तराखंड में आगामी साल 2027 में होने वाले कुंभ मेला की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही है. ऐसे में कुंभ मेले की तैयारियां समय पर पूरी हो इसको लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को सचिवालय में संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की, जिसमें उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कुंभ मेले से संबंधित सभी तैयारियां 31 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाए.

कुंभ से संबंधित कोई भी कार्य पेंडिंग न रहे
सीएम ने कहा कि शासन स्तर पर कुंभ से संबंधित कोई भी कार्य या फाइल लंबित न रहे. किसी भी काम को लंबित रखने पर संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी. साथ ही सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कुंभ मेले का भव्य दिव्य और सफल आयोजन हो. सीएम ने सचिव पीडब्ल्यूडी को अगले 24 घंटे के भीतर कुंभ मेले के लिए टेक्निकल पद के अधिकारियों की नियुक्ति के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि कुंभ क्षेत्र में बने सभी पुलों का ऑडिट किया जाए. साथ ही कुंभ क्षेत्र में स्थित सभी घाटो का सौंदर्यकरण और आवश्यकता के अनुसार पुनर्निर्माण कार्य भी किया जाए.

सभी घाटों को स्नान लायक तैयार किया जाये
सीएम ने कहा कि श्रद्धालुओं के लिए हर की पैड़ी के साथ ही अन्य सभी घाटों में भी स्नान की व्यवस्था की जाए. मेला क्षेत्र की स्वच्छता के लिए विस्तृत कार्य योजना तैयार की जाए. सभी प्रमुख स्थानों पर शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था हो। पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा बलों, जल पुलिस की तैनाती हो. साथ ही सुरक्षा के मद्देनजर ड्रोन, सीसीटीवी एवं अन्य आधुनिक उपकरणों का उपयोग भी हो.

सभी अखाड़ों को निश्चित समय पर भूमि आवंटित हो
उन्होंने कहा मेले के दौरान कानून व्यवस्था, पार्किंग, भीड़ प्रबंधन की विस्तृत कार्य योजना अलग से बनाई जाए. कुंभ मेला क्षेत्र में विभिन्न अखाड़ों को भूमि आवंटन तय समय पर किया जाए. इसकी मेलाधिकारी खुश मॉनिटरिंग करें. साथ ही सभी अखाड़ों, मठों ,संत समाज, संस्थाओं, समितियां और स्थानीय लोगों से परस्पर्म समन्वय किया जाए. साथ ही उनके सुझावों के अनुसार मेले की तैयारी हो. सीएम ने कहा कि कुंभ मेला हमारी संस्कृति, आस्था और करोड़ों श्रद्धालुओं के लिए एक बड़ा धार्मिक आयोजन है. इस आयोजन को सफल बनाना हम सभी का कर्तव्य है, जो भी श्रद्धालु राज्य में आए वह अच्छा अनुभव यहां से लेकर जाएं.

इसके अलावा कुंभ मेला क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात सीएम धामी ने कही है. अगली बैठक के दौरान कुंभ मेला क्षेत्र में ट्रैफिक प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर बैठक की जाएगी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button