खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

T20 World Cup में न्यूजीलैंड-पाकिस्तान ने दर्ज की लगातार दूसरी जीत, नीदरलैंड्स भी जीता

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप का चौथा दिन भी खेल के लिए शानदार रहा लेकिन किसी भी मैच में रोमांच नहीं आया, क्योंकि तीनों मैच एकतरफा रहे. पहले मैच नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से मात दी, तो दूसरे मैच में न्यूजीलैंड ने यूएई को 10 विकेट से हराया, जबकि तीसरे मैच में पाकिस्तान ने भी यूएसए को आसानी के साथ 32 रनों से मात दे दी.

न्यूजीलैंड ने 10 विकेट से यूएई को हराया
टिम सीफर्ट और फिन एलन की 175 रन की वर्ल्ड रिकॉर्ड ओपनिंग पार्टनरशिप की मदद से न्यूजीलैंड ने चेन्नई के एमए ​​चिदंबरम स्टेडियम में ग्रुप C मैच में यूएई को 10 विकेट से हरा दिया. ये न्यूजीलैंड की टूर्नामेंट में लगातार दूसरी जीत है.

UAE ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. वसीम और शराफू की अर्धशतकीय पारी की बदौलत यूएई 20 ओवर में 173/6 का स्कोर बनाने में सफल रहा. 174 रनों के लक्ष्य को चेज करने उतरे सेफर्ट और एलन ने तेज शुरुआत की और छह ओवर में 78 रन जड़ दिए. जहां से यूएई को मैच में वापस आना मुश्किल हो गया. दोनों ओपनर ने कुछ ही देर में अपनी हाफ-सेंचुरी पूरी करके लक्ष्य को 15.2 ओवर में ही हासिल कर लिया.

फिन एलन ने 50 गेंदों पर 84 रन जबकि टिम सेफर्ट ने सिर्फ 42 गेंदों पर 89 रन बनाकर कमाल कर दिया. उन्होंने 175 रन की बिना रुके ओपनिंग पार्टनरशिप की, जो T20 वर्ल्ड कप के इतिहास की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप बन गई. इससे पहले ये 170 रनों की ओपनिंग साझेदारी का रिकॉर्ड था. जो इंग्लैंड के एलेक्स हेल और जोस बटलर ने बनाए थे. सेफर्ट को प्लेयर ऑफ दि मैच चुना गया.

पाकिस्तान ने यूएसए को 32 रनों से हराया
ओपनर साहिबजादा फरहान की 73 रन की जबरदस्त पारी और शानदार गेंदबाजी की बदौलत पाकिस्तान ने कोलंबो में ग्रुप A मैच में USA को 32 रन से आसानी से हरा दिया. ये पाकिस्तान की टूर्नामेंट में दूसरी जीत है.

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 190/9 का बड़ा स्कोर खड़ा किया. फरहान ने सिर्फ 41 गेंदों पर 73 रन बनाए, जिसमें छह चौके और पांच छक्के शामिल थे. इसके अलावा बाबर ने 32 गेंदों पर 46 रन बनाए, जो सोच-समझ कर बनाए गए लेकिन असरदार थे. पारी के आखिर में शादाब खान 12 गेंदों पर 30 रन बनाकर पाकिस्तान को 190 तक पहुंचा दिया. USA के लिए, शैडली वैन शाल्कविक एक बार फिर सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए.

191 का लक्ष्य USA के लिए बहुत मुश्किल साबित हुआ, जो शायन जहांगीर और शुभम रंजने के जबरदस्त पारी के बावजूद 158/8 रन ही बना सका. शायन जहांगीर ने 34 गेंदों पर 49 रन बनाकर टीम को लीड किया, और मिलिंद कुमार ने 29 रन बनाए. इसके अलावा शुभम रंजने ने 30 गेंदों पर 51 रन की काउंटर-अटैकिंग पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जिता नहीं सके. शादाब खान के दो विकेट और उस्मान तारिक के तीन विकेट ने USA की पारी को रोक दिया. इसके साथ ही, पाकिस्तान ने 2024 के T20 वर्ल्ड कप में USA से मिली हार का बदला ले लिया, जहां USA ने मेन इन ग्रीन को हराकर टूर्नामेंट का सबसे बड़ा उलटफेर किया था.

नीदरलैंड्स ने नामीबिया को 7 विकेट से हराया
बास डी लीडे के ऑल-राउंड प्रदर्शन की वजह से नीदरलैंड्स ने मंगलवार को नामीबिया पर सात विकेट से जीत हासिल की. ​​नामीबिया को 156/8 पर रोकने के बाद, नीदरलैंड्स ने डी लीडे की 48 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी की बदौलत 18.2 में ही लक्ष्य को चेज कर लिया. यह T20 वर्ल्ड कप में विकेटों के मामले में नीदरलैंड्स की सबसे बड़ी जीत भी थी.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button