खेलदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहली बार डबल सुपर ओवर तक चला मैच, जीता साउथ अफ्रीका

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पांचवें दिन साउथ अफ्रीका और अफगानिस्तान के बीच पहला मैच इतिहास के पन्नों में फिर से दर्ज हो गया, क्योंकि मैच का नतीजा डबल सुपर ओवर में आया, जहां अफगानिस्तान को हार का सामना करना पड़ा. मैच में दोनों टीमों ने 20-20 ओवर में 187 रन ही बना पाए. इसके बाद पहले सुपर ओवर में दोनों टीमों ने 17-17 रन बनाए. जिसके बाद दूसरा सुपर भी खेला गया. दक्षिण अफ्रीका ने 24 रनों का टारगेट सेट किया, लेकिन अफगानिस्तान उस टारगेट से 5 रन से पीछे रह गया.

अफगानिस्तान टूर्नामेंट से बाहर
​​यह पहली बार था जब T20 वर्ल्ड कप का कोई मैच डबल सुपर ओवर में गया है. कुल मिलाकर, टूर्नामेंट में यह पांचवां मौका था जब मैच सुपर ओवर में गया. इस टूर्नामेंट में साउथ अफ्रीका की ये दूसरी जीत है, इससे पहले उन्होंने कनाडा को हरा चुके हैं। जिसकी वजह वो सुपर 8 में पहुंचने के काफी करीब पहुंच गए हैं. जबकि अफगानिस्तान की ये दूसरी हार है, इससे पहले उन्हें न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा था, जिसकी वजह से वो टूर्नामेंट से लगभग बाहर हो गए हैं. ग्रुप डी में अब अफ्रीका और न्यूजीलैंड के 4-4 अंक हो गए हैं.

जब दूसरे सुपर ओवर का क्लाइमेक्स आया तो रोमांच अपने चरम पर था, रहमानुल्लाह गुरबाज ने लगातार तीन छक्के मारकर अफगान टीम को 24 रन के टारगेट तक पहुंचाने से बस एक हिट दूर थे. लेकिन वह आखिरी गेंद पर कैच आउट हो गए, और साउथ अफ्रीका ने आखिरकार मैच जीत लिया.

पहले सुपर ओवर में, दोनों टीमों ने कुल 17 रन बनाए. पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह उमरजई ने दो चौके और एक छक्का लगाया. फजलहक फारूकी 17 रनों के टोटल बचाने की कगार पर थे, लेकिन आखिरी बॉल पर वो यॉर्कर मिस कर गए, और स्टब्स ने फुलटॉस का फायदा उठाते हुए छक्का मारकर पहला सुपर ओवर भी बराबरी पर खत्म कर दिया.

मैच की बात करें तो अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. दक्षिण अफ्रीका ने क्विंटन डिकॉक के 41 गेंद में 59 और रिकेल्टन के 28 गेंद में 61 रनों की परी की बदौलत 20 ओवर में 6 विकेट पर 187 रन बनाने में सफल रहा. उसके बाद 188 रनों के लक्ष्य को चेस करने उतरी अफगानिस्तान की टीम रहमानुल्लाह गुरबाज के 42 गेंद में 84 रनों की पारी की वजह से लक्ष्य के करीब पहुंच कर जीतने से एक रन दूर रह गई और पूरी टीम 19.4 ओवर में 187 पर ही ऑलआउट हो गई.

आखिरी ओवर में अफगानिस्तान को जीत के लिए 13 रनों की जरुरत थी. लेकिन रबड़ा ने उस ओवर में दो नो बॉल और एक वाइड करके मैच को अफगानिस्तान के पाले में डाल दिया. उस ओवर में नूर अहमद ने एक छक्का मारकर टारगेट के और करीब पहुंच गए. जिससे आखिरी की 3 गेंद पर अफगानिस्तान को 2 रनों की जरूरत थी लेकिन चौथी गेंद पर दो रन लेने के प्रयास में फजल हक फारुकी रन आउट हो गए जिससे मैच बराबरी पर खत्म हुया.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button