
ऊखीमठ (रुद्रप्रयाग), 15 फरवरी। केदारनाथ धाम के कपाटइस वर्ष 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे वैदिक मंत्रोचार और पूरे विधि विधान के साथ खोले जाएंगे। महाशिवरात्रि के महापर्व पर केदारनाथ के रावल जगद्गुरु भीमाशंकर लिंग की मौजूदगी में ओंकारेश्वर मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कपाट खुलने की तिथि तय हुई। भगवान श्री केदारनाथ जी की पंचमुखी डोली के केदार प्रस्थान का कार्यक्रम भी घोषित हो गया। इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ को भब्य रूप से साढ़े नौ क्विंटल फूलों से सजाया गया था तथा दानीदाताओं ने भंडारे आयोजित किये सैकड़ो श्रद्धालुओं ने इस अवसर पर श्री ओंकारेश्वर मंदिर उखीमठ में दर्शन किये वातावरण जय श्री केदार के उदघोष के साथ भक्तिमय हो गया।
भैरवनाथ पूजा 18 अप्रैल को की जाएगी। 19 अप्रैल को चल उत्सव डोली ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ स्थित शीतकालीन गद्दीस्थलस्थल से फाटा की ओर प्रस्थान करेगी। 20 अप्रैल को गौरीकुंड में डोली रात्रि विश्राम करेगी। जिसके बाद 21 अप्रैल को चल उत्सव डोली केदारनाथ पहुंचेगी।
बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे
बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को ब्रह्म काल मुहूर्त पर 6:15 पर खोले जाएंगे। वसंत पंचमी पर बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की गई थी।
अक्षय तृतीया पर खुलेंगे गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट
उल्लेखनीय है कि गंगोत्री और यमुनोत्री मंदिर के कपाट अक्षय तृतीया पर खुलते हैं। 19 अप्रैल अक्षय तृतीय है। खोले जाएंगे। मंदिर समिति की मौजूदगी में इसका मुहूर्त बाद में तय किया जाएगा।
आज कपाट खुलने की तिथि तय होने के अवसर पर जिलापंचायत अध्यक्ष पूनम कठैत, उपाध्यक्ष राज्य महिला आयोग ऐश्वर्या रावत, चारधाम यात्रा मुख्य सलाहकार बीडी सिंह उपाध्यक्ष विजय कप्रवाण, प्रह्लाद पुष्पवान, सहित बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, उपजिलाधिकारी अनिल रावत, नगरपंचायत अध्यक्ष कुब्जा पुष्पवान,ब्लाक प्रमुख पंकज शुक्ला श्री केदार सभा अध्यक्ष राजकुमार तिवारी संतोष त्रिवेदी, पूर्व सदस्य शिव सिंह रावत जिलापंचायत सदस्य अमित मैखंडी,प्रीति पुष्पवान,धर्माधिकारी स्वयंबर सेमवाल, औंकार शुक्ला, यशोधर मैठाणी, विश्वमोहन जमलोकी,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डीएस भुजवान, पूर्व ईओ आरसी तिवारी, फार्मेसी प्रभारी डा हर्षवर्धन बेंजवाल,वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी यदुवीर पुष्पवान, पुजारी, श्री ओंकारेश्वर मंदिर प्रभारी किशन त्रिवेदी, प्रमोद बगवाड़ी,विपिन तिवारी, जेई विपिन कुमार दफेदार विदेश शैव दीपक पंवार, कुलदीप धर्म्वाण कर्मचारी हकहकूकधारी, तीर्थ पुरोहित समाज एवं सैकड़ों श्रद्धालु जन मौजूद रहे।



