देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक
12वीं पास के लिए आधार सेवा केंद्र में निकली 250+ वैकेंसी, अंतिम तिथि 10 मार्च

सार्थकपहल.काम। डिजिटल इंडिया के तहत आधार सेवा केंद्र की सेवाओं को और बेहतरीन बनाने के लिए सीएसई- ई गवर्नेंस सर्विसेस इंडिया लिमिटेड ने आधार सुपरवाइजर और ऑपरेटर की वैकेंसी घोषित की हैं। जो अभ्यर्थी अपने जिले में रहकर आधार के लिए काम करना चाहते हैं, वो इस भर्ती में अप्लाई कर सकते हैं। ऑफिशियल वेबसाइट csc.gov.in पर एप्लिकेशन विंडो ओपन है। जहां पर आधार सेवा केंद्र के लिए जिलावाइज फॉर्म भरा जा सकता है।
आधार सुपरवाइजर, ऑपरेटर वैकेंसी 2026
भर्ती निकाय-सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेस, इंडिया लिमिटेड आधार सेवा केंद्र (ASK)
पद का नाम-सुपरवाइजर/ऑपरेटर
पदों की संख्या-252
ऑफिशियल वेबसाइट-career.csccloud.in
आवेदन की आखिरी तारीख-10 मार्च 2026
आयुसीमा-कम से कम 18 वर्ष
कार्य अवधि-कॉन्ट्रेक्चुअल (1 वर्ष)
आवेदन कहां करें–https://csc.gov.in/ask
आधार ऑपरेटर, सुपरवाइजर के लिए योग्यता क्या चाहिए?
उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से न्यूनतम 12वीं पास (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) परीक्षा पास की हो।
मैट्रिकुलेशन (10वीं) के साथ 2 साल आईटीआई करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।
10वीं के साथ 3 साल का पॉलीटेक्निक डिप्लोमा करने वाले भी आवेदन के योग्य हैं।
कैंडिडेट के पास UIDAI मान्यता प्राप्त टेस्टिंग & सर्टिफाइंग एजेंसी से आधार ऑपरेटर/सुपरवाइजर सर्टिफिकेट होना चाहिए।
आवेदक की उम्र 18 वर्ष और उससे ज्यादा हो।
उम्मीदवार जहां से फॉर्म अप्लाई कर रहे हैं, वहां की स्थानीय भाषा की नॉलेज होनी चाहिए।
आधार ऑपरेटर, सुपरवाइजर भर्ती में अप्लाई कैसे करें?
आधार की इस वैकेंसी में फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे पहले csc.gov.in की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
यहां ASK Job Opening में आपको फुल टाइम में CSK e-Governance Services India Limited Invites applications for the post of Aadhaar Supervisor/ Operator के नीचे स्टेट वाइज वैकेंसी नजर आएंगी।
आपको जिस भी स्टेट से अप्लाई करना है, उसके सामने Apply Now के लिंक पर क्लिक करना होगा।
अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, पैन कार्ड, जन्मतिथि, डिस्ट्रिक्ट, हायर क्वालिफिकेशन, कुल अनुभव, रेजिडेंट, रिज्यूम और आधार सुपरवाइजर सर्टिफिकेट को jpg.jpeg और png फाइल में 1024 kb के अंदर अपलोड कर दें।
अब कैप्चा कोड भर कर सब्मिट कर दें और फॉर्म का फाइनल प्रिंट आउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती से संबंधित अगर आपको और किसी भी तरह की जानकारी चाहिए तो आप कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) ई-गवर्नेंस सर्विस इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।



