टीम इंडिया का सुपर-8 शेड्यूल तय, अब साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और वेस्टइंडीज से होगा मुकाबला

स्पोर्ट्स डेस्क। टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अगल राउंड ‘सुपर-8’ जल्द ही शुरू होने वाला है. अब तक 7 टीमों ने सुपर 8 के लिए क्वालीफाई भी कर लिया है. जिसमें ग्रुप ए से भारत, ग्रुप बी से श्रीलंका-जिम्बाब्वे, ग्रुप सी इंग्लैंड-वेस्टइंडीज और ग्रुप डी से साउथ अफ्रीका-न्यूजीलैंड की टीमें शामिल हैं. ग्रुप ए से दूसरी टीम का फैसला कल यानी 18 फरवरी को पाकिस्तान और नामीबिया मैच के बाद होगा. अगर पाकिस्तान इस मैच में विजयी रहता है तो वो सुपर 8 में पहुंच जाएगा वरना अमेरिका भारत के साथ अगले राउंड के लिए क्वालीफाई कर जाएगा.
सुपर-8 ग्रुप
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 को दो ग्रुप में बाटा गया है. ग्रुप वन भारत के साथ साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे को रखा गया है जबकि ग्रुप टू में न्यूजीलैंड, इंग्लैंड, श्रीलंका और पाकिस्तान या अमेरिका को रखा गया है.
सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए इन टीमों से पाना होगा पार
भारतीय टीम मौजूदा T20 वर्ल्ड कप में अभी तक अजय है. ग्रुप स्टेज में लगातार तीन मैच जीत चुकी है और इस ग्रुप का चौथा मैच 18 फरवरी को नीदरलैंड्स के साथ है. इसके बाद भारत सुपर 8 राउंड की शुरुआत साउथ अफ्रीका के साथ करेगा. इस राउंड में भारत को कुल 3 मैच खेलने हैं और ये सभी मैच भारत में शाम 7 बजे शुरू होंगे.
भारत बनाम साउथ अफ्रीका – 22 फरवरी – अहमदाबाद
भारत बनाम जिम्बाब्वे – 26 फरवरी – चेन्नई
भारत बनाम वेस्टइंडीज – 1 मार्च – कोलकाता
सूर्यकुमार यादव की लीडरशिप में भारतीय टीम T20 वर्ल्ड कप में काफी बैलेंस्ड दिख रही है. इस बीच, क्रिकेट फैंस अब सुपर 8 का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जहां दुनिया की बेस्ट टीमें एक-दूसरे के खिलाफ खेलेंगी.
ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीम
ग्रुप स्टेज से बाहर होने वाली टीमों में सबसे बड़ा नाम ऑस्ट्रेलिया का है. जो कि टूर्नामेंट में सबसे बड़े उलटफेर का शिकार हुई थी जब जिम्बाब्वे ने उन्हें 23 रनों से मात दे दी थी. ये 2009 के बाद पहली बार है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई हो. इसके अलावा स्कॉटलैंड, नेपाल, ओमान, नामीबिया, इटली, कनाडा अफगानिस्तान, नीदरलैंड्स, आयरलैंड, यूएई और यूएसए (पाकिस्तान के जीतने पर) का नाम शामिल है.
टी20 विश्व कप में भारत का सफर
गत चैंपियन भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत दमदार तरीके से की है। भारत ने ग्रुप चरण के पहले मैच में अमेरिका को हराया था। इसके बाद टीम ने नामीबिया के खिलाफ एकतरफा अंदाज में जीत दर्ज की थी। तीसरे मैच में भारत ने चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को हराकर जीत की हैट्रिक लगाई थी और सुपर आठ में जगह सुनिश्चित कर ली थी। अब टीम का सामना ग्रुप चरण के आखिरी मैच में बुधवार को नीदरलैंड से होगा।



