खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

पाकिस्तान के नामीबिया पर जीत के साथ ही टी20 वर्ल्ड कप का सुपर-8 शेड्यूल तय

Listen to this article

स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के नामीबिया पर जीत दर्ज करने के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 फेज के लिए मंच तैयार हो गया. इस राउंड में सभी आठ टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए मुकाबला करेंगी. सुपर-8 का राउंड 21 फरवरी से शुरू होगा और 1 मार्च तक चलेगा. जो भारत और श्रीलंका के वेन्यू पर खेले जाएंगे.

टी20 विश्व कप 26 की सुपर-8 की टीमें
20-टीमों में से हर ग्रुप की टॉप दो टीमें अगले राउंड में गई हैं. सुपर-8 में क्वालीफाई करने वाली टीमें भारत, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे, साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान हैं. इसके साथ ये सभी टीमें 2028 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में होने वाले अगले T20 वर्ल्ड कप के लिए ऑटोमैटिक क्वालीफाई कर लिया है.

सुपर-8 के ग्रुप
आठ टीमों को चार-चार के दो ग्रुप में बांटा गया है. ग्रुप 1 में भारत, वेस्टइंडीज, जिम्बाब्वे और साउथ अफ्रीका हैं, और इनके सभी मैच भारत में होने हैं. ग्रुप 2 में न्यूजीलैंड, श्रीलंका, इंग्लैंड और पाकिस्तान हैं, और इनके मैच को-होस्ट श्रीलंका में खेले जाएंगे.

टी20 वर्ल्ड कप सुपर 8 का शेड्यूल
21 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान – कोलंबो
22 फरवरी – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका – पल्लेकेले
22 फरवरी – भारत बनाम साउथ अफ्रीका – अहमदाबाद
23 फरवरी – जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज – मुंबई
24 फरवरी – इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान – पल्लेकेले
25 फरवरी – न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका – कोलंबो
26 फरवरी – वेस्टइंडीज बनाम साउथ अफ्रीका – अहमदाबाद
26 फरवरी – भारत बनाम जिम्बाब्वे – चेन्नई
27 फरवरी – इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड – कोलंबो
28 फरवरी – पाकिस्तान बनाम श्रीलंका – पल्लेकेले
1 मार्च – जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका – दिल्ली
1 मार्च – भारत बनाम वेस्टइंडीज – कोलकाता

सुपर-8 से चार सेमीफाइनलिस्ट तय होंगे, जिसमें हर ग्रुप से टॉप दो टीमें नॉकआउट राउंड में पहुंचेंगी. पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को और दूसरा 5 मार्च को खेला जाएगा. जबकि फाइनल मैच 8 मार्च को होगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button