उत्तरप्रदेशदेश-विदेशमनोरंजनशिक्षासामाजिक

58 साल की बुजुर्ग महिला ने बेटे को दिया जन्म, विधवा बहू ने थाने में मचाया हंगामा

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में परिवार परामर्श केंद्र में रविवार को एक अलग तरह का मामला पहुंचा। जब 58 साल की उम्र में सास ने बेटे को जन्म दिया तो उनकी विधवा बहू ने बखेड़ा खड़ा कर दिया। उसने संपत्ति में से उसे हिस्सा देने से बचने के लिए सास-ससुर पर बुढापे में नया वारिस पैदा करने का आरोप लगा दिया। मामले काउंसिलिंग के बाद भी नहीं सुलझ सका है। अब उन्हें आगे की तारीख दी गई है।

विधवा का पति इकलौती संतान था
सैंया निवासी युवती ने बताया कि उसकी शादी चार साल पहले कमला नगर थाना क्षेत्र के निवासी जिम संचालक से हुई थी। दो साल पहले पति की हार्ट-अटैक से मौत हो गई। उनके कोई संतान नहीं है। पति की मौत के बाद वह मायके में रहने लगी। पति अपने माता-पिता की इकलौती संतान था।

सारी संपत्ति नए जन्मे वारिस को देंगे
विधवा युवती ने आरोप लगाया कि उसने ससुराल में पति की संपत्ति से हिस्सा मांगा, लेकिन सास-ससुर उसे हिस्सा नहीं देना चाहते हैं। सास-ससुर ने इस उम्र में भी नया वारिस पैदा कर दिया है। अब सारी संपत्ति उसी के नाम ही करना चाहते हैं।

सास-ससुर कहते हैं पैतृक गांव में रहो
वहीं ससुर का कहना था कि वो बहू से गांव में रहने के लिए बोल रहे हैं, लेकिन वह तैयार नहीं है। बहू का कहना था कि पैतृक गांव में मकान नहीं बना है। मकान बनने पर ही वो रह सकती है। परिवार परामर्श केंद्र में काउंसिलिंग में जब यह मामला नहीं सुलझ सका तो दोनों पक्षों को आगे की तारीख दे दी गई। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button