खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

जिम्बाब्वे पर भारत की जीत से बढ़ी उम्मीद, अब विंडीज से जीतकर ही मिलेगा सेमीफाइनल का टिकट

Listen to this article

चेन्नई, 26 फरवरी। दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हराकर भारत के लिए राह आसान की थी। अब बारी थी भारतीय टीम की जिसके लिए जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच जीतना काफी जरूरी था। भारत ने इस मैच में बल्ले और गेंद दोनों से दमदार प्रदर्शन किया जिससे सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली टीम ने सेमीफाइनल की ओर एक कदम बढ़ा लिए। भारत को अगर टी20 विश्व कप के अंतिम चार में पहुंचना है तो उसे सुपर आठ के आखिरी मैच में वेस्टइंडीज को हराना होगा।

दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचा
ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका ने क्वालिफाई कर लिया है। इससे पहले ग्रुप-2 से इंग्लैंड की टीम ने सेमीफाइनल में प्रवेश किया था। वहीं, भारत अगर अपने अगले मैच में वेस्टइंडीज को मात दे देता है तो वह भी सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा। जिम्बाब्वे इस हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई है।

एक स्थान के लिए दो टीमों में जंग
भारत की जीत से जिम्बाब्वे का सफर टी20 विश्व कप में समाप्त हो गया है। ग्रुप-1 से सेमीफाइनल की दौड़ में अब वेस्टइंडीज और भारत शामिल है। दक्षिण अफ्रीका ने लगातार दो मैच जीतकर स्थिति मजबूत कर ली थी और भारत की जीत से वह सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहा। अब अगर भारत अपना आखिरी मैच जीत जाए तो ग्रुप-1 से भारत और दक्षिण अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंच जाएंगे।

फिलहाल माइनस में चल रहा नेट रन रेट
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार से भारत का नेट रन रेट माइनस में चला गया था। भारत ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बड़ी जीत से नेट रन रेट में सुधार किया है, लेकिन वह अभी भी माइनस में ही है। भारतीय टीम सुपर आठ के ग्रुप-1 में तीसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट -0.100 है। वेस्टइंडीज की टीम दूसरे स्थान पर है और उसका नेट रन रेट +1.791 का है। हालांकि, अब जो स्थिति है उसमें नेट रन रेट का महत्व नहीं है। यानी भारत और वेस्टइंडीज के बीच जो टीम एक मार्च को होना वाला जीतेगी, वो सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

भारत ने बनाया टी20 विश्व कप का अपना सर्वोच्च स्कोर
इससे पहले, भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए टी20 विश्व कप में अपना सर्वोच्च स्कोर बनाया। टीम ने इस तरह वैश्विक टूर्नामेंट में अपना 19 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा। इस टूर्नामेंट में इससे पहले भारत का सबसे बड़ा टोटल 2007 में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 218 रन था। भारतीय टीम ने पहली बार टी20 विश्व कप में 250 रनों का आंकड़ा पार किया। भारत के लिए इस मैच में अभिषेक शर्मा और हार्दिक पांड्या ने अर्धशतक लगाए। अभिषेक पिछले कुछ समय से खराब फॉर्म में चल रहे थे और उनके बल्ले से रन नहीं निकल रहे थे, लेकिन आखिरकार यह सलामी बल्लेबाज अपनी पुरानी लय में लौटने में सफल रहा। अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ 30 गेंदों पर चार चौकों और चार छक्कों की मदद से 55 रन बनाए। वहीं, हार्दिक 23 गेंदों पर दो चौकों और चार छक्कों की मदद से 50 रन बनाकर नाबाद लौटे। तिलक वर्मा ने 16 गेंदों पर तीन चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए।

अंतिम 30 गेंदों में बदला गियर
भारतीय बल्लेबाजों ने अंतिम 30 गेंदों में गियर बदला जिससे टीम पहली बार टी20 विश्व कप में 250 रनों का आंकड़ा पार कर सकी। 15 ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर चार विकेट पर 176 रन था। इसके बाद तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक बल्लेबाजी की। इन दोनों बल्लेबाजों ने आखिरी पांच ओवर में 80 रन जुटाए। इतना ही आखिरी 12 गेंदों पर 36 रन आए जिसमें आखिरी दो गेंदों पर लगातार दो छक्के लगाना शामिल है।

टी20 विश्व कप में सर्वोच्च स्कोर
260/6 श्रीलंका बनाम केन्या, जोहान्सबर्ग 2007
256/4 भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026;
254/6 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे
254/6 वेस्टइंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026
235/5 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026
230/8 इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका, वानखेड़े 2016
229/4 साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2016

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button