देश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक
साल का पहला चंद्रग्रहण 3 को, नौ घंटे पहले लग जाएगा सूतक, मंदिरों के कपाट रहेंगे बंद

देहरादून, 28 फरवरी। साल का पहला चंद्रग्रहण तीन मार्च को लगेगा। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:20 बजे होगी और इसका समापन शाम 6:47 बजे होगा। यह एक पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसे दुनिया के कई हिस्सों में ब्लड मून के रूप में देखा जा सकेगा।
तीन मार्च को साल का पहला चंद्रग्रहण लगेगा। ये चंद्रग्रहण सिंह राशि और मघा नक्षत्र में लगने जा रहा है। ऐसे में नौ घंटे पहले ही सूतक काल लग जाएगा। इसे लेकर मंदिरों के कपाट भी बंद रहेंगे। शहर के कई मंदिरों में इसके पोस्टर भी चस्पा कर दिए गए है।
दोपहर 3:20 पर शुरू हो जायेगा चंद्र ग्रहण
भारत में यह साल पहला चंद्रग्रहण शाम के समय चंद्रमा के उदय होने के साथ दिखाई देगा, क्योंकि चंद्रमा उदय होने से पहले ही ग्रहण शुरू हो चुका होगा, इसलिए भारत में अधिकांश हिस्सों में यह ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण के रूप में दिखेगा। फाल्गुन माह की पूर्णिमा तिथि पर साल का पहला चंद्रग्रहण पड़ेगा। चंद्रग्रहण की शुरुआत दोपहर 3:20 बजे होगी और इसका समापन शाम 6:47 बजे होगा। ग्रहण 3:27 घंटे तक प्रभावी रहेगा। चूंकि चंद्रग्रहण भारत में दिखेगा तो इसका सूतक काल भी मान्य होगा।
चांद लाल रंग में नजर आएगा
ऐसे में मंदिरों के कपाट बंद रहेंंगे तो वहीं मांगलिक कार्य भी वर्जित रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों के मुताबिक, यह पूर्ण चंद्रग्रहण होगा, जिसमें आसमान में चांद लाल रंग का नजर आएगा। तीन मार्च को सुबह 6:20 बजे से ही सूतक काल शुरू हो जाएगा। इसके बाद चंद्रग्रहण तक सूतक काल रहेगा।
भारत में कहां-कहां दिखेगा चंद्र ग्रहण
भारत में पूर्वोत्तर भारत- गुवाहाटी, ईटानगर, शिलांग और ड्रिबूगढ़ जैसे शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण के कुछ अंश दिखाई दे सकते हैं। दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू और कोलकाता जैसे शहरों में चंद्र ग्रहण चंद्रमा उदय होने के समय अंतिम चरणों में दिखाई देगा। इसलिए हमें केवल 15-20 मिनट तक ही चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।
भारत में पूर्वोत्तर भारत- गुवाहाटी, ईटानगर, शिलांग और ड्रिबूगढ़ जैसे शहरों में पूर्ण चंद्र ग्रहण के कुछ अंश दिखाई दे सकते हैं। दिल्ली, मुंबई, बैंगलुरू और कोलकाता जैसे शहरों में चंद्र ग्रहण चंद्रमा उदय होने के समय अंतिम चरणों में दिखाई देगा। इसलिए हमें केवल 15-20 मिनट तक ही चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा।



