इंडियन एयरफोर्स अग्निवीरवायु भर्ती के लिए फिर खुली एप्लीकेशन विंडो, 7 दिन में करें आवेदन

सार्थकपहल.काम। भारतीय वायुसेना में भर्ती होना चाहते हैं और अग्निवीर वायु भर्ती में पहले किसी भी कारण से आवेदन नहीं कर पाए थे, तो आपके लिए खुशखबरी है। इंडियन एयरफोर्स ने अविवाहित महिला और पुरुष युवाओं के लिए अग्निवीर वायु INTAKE 01/27 के लिए फिर से रजिस्ट्रेशन विंडो ओपन की है।
जिन उम्मीदवारों ने 1 फरवरी तक अग्निवीर वायु के लिए फॉर्म नहीं भरा था, वो अब आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। 3 मार्च से 10 मार्च 2026 तक यानी 7 दिनों के लिए एप्लिकेशन विंडो खोली गई है।
भारतीय वायुसेना भर्ती 2027 की जानकारी
भर्ती आयोग-भारतीय वायु सेना (IAF)
पद का नाम-अग्निवीर वायु इनटेक 01/2027
ऑफिशियल वेबसाइट-iafrecruitment.edcil.co.in
आवेदन करने की अंतिम तिथि-10 मार्च 2026
योग्यता-12वीं पास
आयुसीमा-1 जनवरी 2026 से 1 जुलाई 2009 तक
हाइट लिखित परीक्षा, शारीरिक मानक और दक्षता परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल टेस्ट
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/126499815.cms
अग्निवीर भर्ती में आवेदन करने का लिंक-https://indianairforce.nic.in/
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए योग्यता क्या चाहिए?
आवेदकों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से इंटरमीडिएट/10+2/समकक्ष परीक्षा मैथ, फिजिक्स और इंग्लिश सब्जेक्ट के साथ न्यूनतम 50 प्रतिशत अंकों के साथ उत्तीर्ण की हो। इसमें इंग्लिश विषय में भी 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी है।
मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन टेक्नोलॉजी/इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में तीन साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा करने वाले भी अप्लाई कर सकते हैं।
दो साल का वोकेशनल कोर्स फिजिक्स और मैथ विषय के साथ करने वाले कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं।
जिन स्टूडेंट्स ने साइंस स्ट्रीम से 12वीं नहीं की हो वो भी अप्लाई कर सकते हैं। उनके 12वीं में 50 प्रतिशत अंक होने जरूरी है।
आवेदक की उम्र 1 जनवरी 2006 से 01 जुलाई 2009 तक होनी चाहिए। दोनों तारीखों की भी गणना होगी।
एयरफोर्स अग्निवीरवायु भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
भारतीय वायुसेना की इस भर्ती में अभ्यर्थी नीचे बताए आसान से स्टेप्स को फॉलो करके आवेदन कर सकते हैं।
अग्निवीर वायु भर्ती के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट iafrecruitment.edcil.co.in पर जाना होगा।
होमपेज पर आपको News सेक्शन मिलेगा।
अब Online Registraton For Agniveer Vayu INTAKE 01/2027 के लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने लॉगइन डैशबोर्ड खुल जाएगा।
अगर आप इसपर पहले से रजिस्टर्ड नहीं हैं, तो पहले Register Here पर क्लिक करें।
अब अपना पूरा नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल एड्रेस की पूरी डिटेल्स भरकर ओटीपी जनरेट करें।
लॉगइन क्रेडेंशियल के जरिए पोर्टल पर लॉगइन करें।
अब अपनी बाकी डिटेल्स जैसे एजुकेशनल क्वालिफिकेशन, जन्मतिथि, कैटेगिरी, पता जैसी सभी डिटेल्स ध्यान से भरें।
अब जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन सही साइज और फॉर्मेट में अपलोड करो।
एप्लिकेशन फीस भरने के बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
एप्लिकेशन फॉर्म भरते समय सभी वर्ग के कैंडिडेट्स को 500 रुपये एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। यह आप ऑनलाइन डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैकिंग के जरिए भर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद एयरफोर्स अग्निवीर वायु की लिखित परीक्षा 30-31 मार्च 2026 को आयोजित करेगा। इसके बाद उम्मीदवारों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। इसमें 1.6 किमी की दौड़ पुरुषों को 7 मिनट में और महिलाओं को 8 मिनट में लगानी होगी। इसके बाद पुरुषों को 10 पुशअप्स, 10 सिटअप्स, 10 स्क्वैट्स भी लगाने होंगे।



