उत्तरप्रदेशउत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

श्रीनगर गढ़वाल में दो स्थानों पर बादल फटने से भारी तबाही

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर गढ़वाल जिले के श्रीनगर में दो जगहों पर बादल फटने से भारी तबाही हुई है। उत्तराखंड में पिछले दो दिन से हो रही बारिश पहाड़वासियों के लिए मुसीबत लेकर आई है, जिस कारण पर्वतीय क्षेत्रों में रहने वाले बाशिदों के लिए मुसीबतों का पहाड़ खड़ा हो गया है।

जोगड़ी गांव में खेतों में भारी मात्रा में मलबा भरा
रविवार देर रात श्रीनगर में दो जगहों पर बादल फटने की घटना सामने आई है। जोगड़ी गांव में बादल फटने की पहली घटना घटित हुई है। जिस कारण गांव के 100 नाली से अधिक खेतों में भारी मात्रा में मलबे के साथ बरसाती पानी भर गया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि कोई जन हानि की सूचना नहीं है। प्रधान अनिल रावत ने बताया कि सभी मकान और लोग सुरक्षित हैं, लेकिन खेत और खेती दोनों चौपट हो गये हैं। जिस गांव में बादल फटा है वह गांव खिरसू से खेड़ाखाल रोड पर लालमाती से लगभग दो किलोमीटर दूरी पर बसा है। घटना रात के लगभग एक-दो बजे के बीच बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी श्रीनगर अजयबीर सिंह मौके पर पहुंच गये हैं।

रेतुड़ गांव में भी बादल फटने की सूचना
जोगड़ी गांव से लगभग पांच किलोमीटर दूर रेतुड़ गांव में भी बादल फटने की घटना घटित हुई है। जिस कारण खेतों में मलबा और पानी भर गया है। श्रीनगर के उप जिलाधिकारी अजयबीर सिंह ने रेतुड़ गांव के लिे एक अन्य राजस्व टीम रवाना की है।

मलबा आने से पौड़ी जिले में 23 मोटर मार्ग बंद
पौड़ी गढ़वाल जिले के कई क्षेत्रों में रात्रि से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण ग्रामीणों की जिंदगी कही जाने वाली सड़कें जगह-जगह अवरुद्ध हो गयी हैं। हालांकि बंद हुए राजमार्गों को खोलने के लिए जेसीबी मशीनें भी लगातार कार्य कर रही हैं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button