उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

चारधाम यात्रा पंजीकरण के पहले दिन ही 1 लाख से अधिक ने कराया ऑनलाइन पंजीकरण

Listen to this article

ऋषिकेश, 6 मार्च। चारधाम यात्रा के लिए शुक्रवार से ऑनलाइन पंजीकरण शुरू हो गए हैं। पहले दिन शाम पांच बजे तक 1,23788 तीर्थयात्री पंजीकरण करा चुके थे। सबसे अधिक 42, 311 पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए। आफलाइन पंजीकरण सत्रह अप्रैल से शुरू होंगे।

ऑनलाइन पंजीकरण शुरू
चारधाम यात्रा में दर्शन के लिए आने वाले तीर्थयात्रियों को पंजीकरण करना होता है। आनलाइन पंजीकरण शुक्रवार सुबह सात बजे से शुरू हुए हैं। 19 अप्रैल को यमुनोत्री और गंगोत्री के कपाट खुलने के साथ ही चारधाम यात्रा शुरू हो जाएगी। केदारनाथ धाम के कपाट 22 अप्रैल और बदरीनाथ धाम के कपाट 23 अप्रैल को खुलेंगे।

केदारनाथ के लिए 42,311 पंजीकरण
पहले दिन शाम पांच बजे तक जारी आंकड़ों के अनुसार यमुनोत्री के लिए 22,280, गंगोत्री के लिए 22,702, केदारनाथ के लिए 42, 311 और बदरीनाथ के लिए 36,495 पंजीकरण हुए। बता दें कि चारधाम यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को पंजीकरण करना अनिवार्य है। छह मार्च से पर्यटन विभाग की वेबसाइट registrationandtouristcare.uk.gov.in व मोबाइल एप tourist care uttarakhand पर पंजीकरण कर सकते हैं। ये पंजीकरण अलग-अलग तिथियों के लिए हुए हैं। चारधाम यात्रा प्रशासन और नियंत्रण संगठन के विशेष कार्याधिकारी डा. प्रजापति नौटियाल ने बताया कि आनलाइन पंजीकरण लगातार चल रहे हैं।

भारतीय श्रद्धालु आधार कार्ड से पंजीकरण करेंगे। जबकि विदेशी श्रद्धालुओं के लिए ई-मेल आईडी की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। यात्रा शुरू होने से दो दिन पहले 17 अप्रैल को ऑफलाइन पंजीकरण शुरू किए जाएंगे। ट्रांजिट कैंप ऋषिकेश, ऋषिकुल मैदान हरिद्वार, विकासनगर में पंजीकरण काउंटर खुलेंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रोल फ्री नंबर 0135-1364 पर चौबीस घंटे सेवा उपलब्ध रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button