Uncategorized
गढ़वाल राइफल्स, मेरठ और गढ़वाल हीरोज KM करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में

नई टिहरी, 8 मार्च । टिहरी लेक फेस्टिवल के तहत बौराड़ी स्टेडियम में संचालित केएम करिअप्पा फुटबाल टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल के मुकाबले में गढ़वाल राइफल्स की दो टीमों सहित आईआईएमटी मेरठ, और गढ़वाल हीरोज की टीम ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल मुकाबले में पहुंच गई। सोमवार को प्रतियोगिता के सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इस बार ओल्ड स्टार टिहरी, नार्थ कमांड, दिल्ली पुलिस, गढ़वाल हीरोज दिल्ली और नोएडा एफसी जैसी नामी टीमें मैदान में हैं। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 1951 में पुरानी टिहरी से हुई थी। अब प्रशासन इसे हर साल नई टिहरी में आयोजित कर रहा है।
रविवार को बौराड़ी स्टेडियम में फुटबाल टूर्नामेंट के तीसरे दिन चार टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। 14 गढ़वाल ने कोटद्वार एफसी को 2-0, आईआईएमटी मेरठ ने हरियाणा एफसी को 3-2, 7 गढ़वाल राइफल्स ने 13 गढ़वाल राइफल्स की टीम को 1-0 और अंतिम मुकाबले में गढ़वाल हीरोज ने 16 गढ़वाल राइफल्स को 1-0 से पराजित किया। इस बार विशेष बात यह है कि ये टूर्नामेंट नाकआउट आधार पर खेले जा रहे हैं, जिससे हर मैच में टीमों के लिए करो या मरो वाली स्थिति बनी हुई है।
जिला फुटबाल संघ के सचिव देवेंद्र राणा ने बताया कि जिले के उभरते खिलाड़ी शशांक राणा और अतुल राणा को फुटबाल संघ की ओर से 10-10 हजार रुपये के चेक भेंट किए गए। दोनों खिलाड़ियों ने कई बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर फुटबाल टीम का प्रतिनिधित्व किया। सोमवार 9 मार्च को महोत्सव का समापन दिन है, तो उम्मीद है कि सोमवार को ही टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला और पुरस्कार वितरण समारोह भी संपन्न होगा।
इस मौके पर भवानी दत्त बिजल्वाण, कमल सिंह महर, रविंद्र राणा, प्रो पीडी सेमल्टी, डॉ यूएस नेगी, डॉ केसी पेटवाल, गोतम बिष्ट, गिरीश उनियाल, डॉं राकेश भूषण गोदियाल, अरविंद राणा, यजुवेंद्र चौहान, देवेंद्र राणा, संजय घिल्डियाल, वीर विक्रम पंवार, भगत चौहान, मानवेंद्र रावत, मंजीत सजवाण, अबरार अहमद, हनुमंत महर मौजूद थे।



