उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

दरबार साहिब में जयकारों के साथ हुआ श्री झंडे जी का आरोहण, भक्तों का उमड़ा सैलाब, गूंजे जयघोष

Listen to this article
देहरादून, 8 मार्च। आस्था, श्रद्धा और विश्वास के साथ आज दून के ऐतिहासिक श्री झंडे जी का आरोहण 4:12 पर हुआ। इसी के साथ श्रीझंडेजी मेले का शुभारंभ हो गया। श्रीझंडेजी के आरोहण में देश के कोने-कोने से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने श्रीझंडेजी के स्पर्श व दर्शन किए। इस अवसर पर श्रीमहंत देवेंद्र दास ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया तो श्रीगुरु रामराय महाराज और श्रीमहंत देवेंद्र दास महाराज के जयकारे द्रोणनगरी में गूंजने लगे।
श्री झंडे जी मेले का महत्व
सिखों के सातवें गुरु श्री गुरु हर राय जी के बड़े पुत्र श्री गुरु राम राय महाराज का जन्म सन 1646 ई. में पंजाब के जिला होशियारपुर स्थित कीरतपुर में हुआ था। इसके बाद उन्होंने देहरादून को अपनी तपस्थली बनाया। यहां श्री दरबार साहिब में लोक-कल्याण के संदेश के साथ एक विशाल ध्वजदंड स्थापित कर श्रद्धालुओं को ध्वज के माध्यम से आशीर्वाद प्राप्त करने की प्रेरणा दी। परंपरा के अनुसार, हर साल होली के पांचवें दिन यानी पंचमी तिथि को श्री गुरु राम राय जी महाराज के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है और ऐतिहासिक श्री झंडा मेला आयोजित किया जाता है।
गिलाफ की सेवा
श्री झंडे जी पर सादे और दर्शनी गिलाफ चढ़ाने की रस्म अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है। श्रद्धालुओं द्वारा कई सालों पहले बुक कराये गये गिलाफ पूरी श्रद्धा के साथ चढ़ाए गये।
सुबह से ही पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत देश-विदेश से आई संगत का मेला परिसर में तांता लगा रहा। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने जो बोले सो निहाल के जयकारों के बीच श्री झंडे जी का आरोहण संपन्न हुआ। झंडा जी के सफल आरोहण के बाद आरती की गयी और संगत को प्रसाद वितरित किया गया। श्री झंडे जी के आरोहण के साथ ही देहरादून के ऐतिहास झंडा मेले की औपचारिक शुरुआत हो गयी। प्रशासन और दरबार साहिब प्रबंधन द्वारा सुरक्षा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कड़े इंतजाम किये गये थे।
ये है खास
– 94 फीट ऊंचे श्री झंडे जी का आरोहण हुआ
– दून के अनिल गोयल ने चढ़ाया दर्शनी गिलाफ
– पांच एलईडी स्क्रीनों सहित सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण
– ड्रोन, सीसीटीवी कैमरों से हो रही निगरानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button