हिंदुस्तान पेट्रोलियम में जूनियर एग्जीक्यूटिव सहित सैकड़ों पद, 25 मार्च तक करें आवेदन

सार्थकपहल.काम। हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड जूनियर एग्जीक्यूटिव, मैकेनिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, ऑफिसर, सीनियर समेत विभिन्न पदों पर 700 से ज्यादा रिक्तियां भर रहा है। जो भी अभ्यर्थी एचपीसीएल में जॉब करना चाहते हैं, वो इस भर्ती में कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com के जरिए अप्लाई कर सकते हैं। एप्लीकेशन विंडो अभी खुली हुई है।
भर्ती निकाय हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HPCL)
पद जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, सिविल इंजीनियर, ऑफिसर,अधिकारी वित्त, केमिकल इंजीनियर, एचआर लीगल ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर प्रोजेक्ट, असिस्टेंट मैनेजर, सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेजिस्ट आदि
वैकेंसी-731
रजिस्ट्रेशन की तिथियां-25 फरवरी से 25 मार्च 2026
ऑफिशियल वेबसाइट-www.hindustanpetroleum.com
आयुसीमा-अधिकतम उम्रपदानुसार 25 वर्ष से 43 वर्ष तक
सैलरी-पदानुसार (30,000-2,80,000/-), 50/60 लाख सालाना वेतन सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट को मिलेगा।
चयन प्रक्रिया-लिखित परीक्षा/कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, ग्रुप टास्क, इंटरव्यू
सीबीटी परीक्षा तिथि मई का तीसरा हफ्ता (टेंटेटिव)
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/129519062.cms
आवेदन करने का लिंक-https://jobs.hpcl.co.in/Recruit_New/recruitlogin.jsp
एचपीसीएल भर्ती के लिए योग्यता क्या चाहिए?
न्यूनतम 3 साल की ग्रेजुएशन/ 3 साल का फुल टाइम डिप्लोमा/साइंस ग्रेजुएट+ फायर एंड सेफ्टी डिप्लोमा/4 साल का इंजीनियरिंग कोर्स/ चार्टर्ड अकाउंटेंट/कोस्ट अकाउंटेंट/एमबीए/पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री/ पर्सनल मैनेजमेंट/इंडस्ट्रियल रिलेशंस/साइकोलॉजी/पोस्ट ग्रेजुएशन हिन्दी में ग्रेजुएशन के बाद/लॉ ग्रेजुएशन/रेगुलर इंजीनियरिंग कोर्स आदि कोर्स की पढ़ाई पदानुसार मांगी गई है। कुछ पदों पर काम का अनुभव भी चाहिए। ऐसे में आप जिस भी पद पर फॉर्म अप्लाई करना चाहते हैं, उसकी पूरी डिटेल्स इस भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
एचीपीसीएल भर्ती में आवेदन कैसे करें?
इस भर्ती में जो भी कैंडिडेट्स अप्लाई करना चाहते हैं, वो आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाएं।
अब Our Current Openings में Recruitment of Officers 2026 में Click Here fo Apply के लिंक पर क्लिक करें।
अब अपनी बेसिक डिटेल्स के जरिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करें।
लॉगइन के बाद अपना नाम, पिता का नाम, जन्मतिथि, कैटेगिरी, जेंडर, जन्मतिथि, आईडी प्रूफ, एड्रेस की डिटेल्स ध्यान से भर दें।
डॉक्यूमेंट अपलोड वाले सेक्शन में अपना पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, हस्ताक्षर स्कैन करके सही साइज में अपलोड करें।
कैटेगिरी के मुताबिक एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरें और प्रिंट आउट निकालकर सब्मिट कर दें।
इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।



