सशस्त्र सीमा बल SSB में 10वीं पास के लिए कॉन्स्टेबल की 800+ भर्ती, 21 मार्च से शुरू होंगे आवेदन

सार्थक पहल.काम। सशस्त्र सीमा बल में भर्ती होना चाहते हैं, तो एसएसबी ने कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर की भर्ती निकाली है। कॉन्स्टेबल ट्रेड्समैन के पद वेटरनरी, गार्डनर, टेलर, धोबी, नाई, वेटर समेत विभिन्न ट्रेड्स के लिए निकाले गए हैं। कुल 800 से ज्यादा पदों पर विज्ञापन जारी किया गया है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया एसएसबी अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssb.gov.in पर शुरू करने वाला है।
सशस्त्र सीमा बल भारत की एक केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) है, जो मुख्य रूप से भारत की नेपाल और भूटान से लगने वाली सीमाओं की सुरक्षा करता है। इस भर्ती के जरिए युवाओं को इसी बल में सेवा देने का मौका मिल रहा है। कैंडिडेट्स इसके लिए ऑनलाइन 21 मार्च से फॉर्म भर सकेंगे।
SSB कांस्टेबल ट्रेड्समैन और ड्राइवर भर्ती 2026
कॉन्स्टेबल (वेटरनरी) 34
कॉन्स्टेबल ड्राइवर (केवल पुरुष) 553
कॉन्स्टेबल गार्डनर 41
कॉन्स्टेबल (वॉटर कैरिज) 05
कॉन्स्टेबल (मोची) 25
कॉन्स्टेबल (टेलर) 41
कॉन्स्टेबल (धोबी) 74
कॉन्स्टेबल (नाई) 43
कॉन्स्टेबल (वेटर) 03
कॉन्स्टेबल (कारपेंटर) 07
कॉन्स्टेबल (नर्सिंग ऑर्डरली) 01
कुल 827
SSB कॉन्स्टेबल ट्रेडसमैन के लिए योग्यता क्या चाहिए?
सभी पदों के लिए अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है।
कॉन्स्टेबल वेटरनरी के लिए 10वीं के साथ एक साल का अनुभव होना चाहिए।
कॉन्स्टेबल ड्राइवर के लिए 10वीं पास के साथ वैलिड हैवी व्हीकल ड्राइवर का लाइसेंस हासिल किया हो।
गार्डनर, वॉटर कैरिज, मोची, टेलर, धोबी, नाई और वेटर के लिए 10वीं के साथ एक साल का आईटीआई किया हो या वोकेशनल इंस्टीट्यूट से एक साल का अनुभव होना चाहिए या दो साल का डिप्लोमा और ट्रेड टेस्ट पास किया हो।
कॉन्स्टेबल कारपेंटर के लिए 10वीं के पास 2 साल का अनुभव 1 साल का आईटीआई या वोकेशनल के साथ 2 साल का डिप्लोमा और ट्रेड टेस्ट पास किया हो।
कॉन्स्टेबल नर्सिंग के लिए 10वीं के साथ फर्स्ट एड सर्टिफिकेट किया हो और 1 साल का अनुभव होना चाहिए। योग्यता संबंधित ये जानकारी कैंडिडेट्स भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
एसएसबी कॉन्स्टेबस के लिए उम्र कितनी हो?
आयुसीमा: न्यूनतम उम्र 18 वर्ष तक हो। वहीं अधिकतम उम्र पोस्टवाइज 23-27 वर्ष तक तय की गई है। अधिकतम उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट भी दी जाएगी।
दौड़: पुरुषों को 4.8 किमी की दौड़ 24 मिनट में लगानी होगी। वहीं महिलाओं को 2.4 किमी की रनिंग के लिए 18 मिनट की दिए जाएंगे।
चयन प्रक्रिया: पीईटी और पीएसटी, लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्किल टेस्ट, मेडिकल एग्जामिनेशन, रिव्यू मेडिकल एग्जामिनेशन, फाइनल सेलेक्शन आदि चरणों के जरिए चयन किया जाएगा।
सैलरी: लेवल-03 ₹21700-69100 रुपये प्रति माह तक वेतन मिलेगा।
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन:https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/129651535.cms
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू होने के बाद अंतिम तिथि 20 अप्रैल 2026 तक स्वीकार किए जाएंगे। फॉर्म लिंक एक्टिव होने के बाद कोशिश करें कि आप सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ बिना ज्यादा देरी के आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें। लास्ट डेट नजदीक आने का इंतजार ना करें।



