उत्तराखंडयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

उत्तराखंड में आज भी बिगड़ा रहेगा मौसम, भारी बारिश-बर्फबारी की चेतावनी, तूफान का भी ऑरेंज अलर्ट जारी

Listen to this article

देहरादून, 19 मार्च। उत्तराखंड में मौसम के मिजाज में आए अचानक बदलाव से समूचा क्षेत्र एक बार फिर कड़ाके की ठंड की चपेट में आ गया है। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है।

भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी
उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों के कुछ हिस्सों में शुक्रवार को भारी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। जबकि 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। जबकि मैदानी इलाकों में तेज दौर की बारिश और आंधाी-तूफान के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार देहरादून समेत उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में तेज बारिश-बर्फबारी के अलावा तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। बदरीनाथ, केदारनाथ और उत्तरकाशी के ऊपरी हिस्सों में मध्यम बर्फबारी और गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार है।

बुधवार देर रात से जारी मौसम के उतार-चढ़ाव के बीच भू-बैकुंठ बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी और नीति घाटी सहित तमाम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हुई है, जिससे ऊंची चोटियों ने चांदी जैसी सफेद चादर ओढ़ ली है। वहीं ज्योर्तिमठ सहित आसपास के निचले इलाकों में झमाझम बारिश होने से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बेमौसम ठंड के लौटने से स्थानीय जनजीवन प्रभावित हुआ है और लोगों को एक बार फिर गरम कपड़े निकालने पर मजबूर होना पड़ा है। मार्च के महीने में लौटे इस शीतकाल ने न केवल वादियों को खूबसूरत बना दिया है, बल्कि ठिठुरन ने पूरे क्षेत्र को अपनी आगोश में ले लिया है।

जबकि अन्य जिलों में भी तेज दौर की बारिश और तूफान का येलो अलर्ट जारी किया गया है। आने वाले दिनों की बात करें तो 25 मार्च तक प्रदेशभर के मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहने के आसार हैं। लगातार बारिश और बर्फबारी के कारण पहाड़ी इलाकों में कोल्ड डे जैसी स्थिति बन गयी है, जिससे तापमान में काफी गिरावट आ गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button