उत्तराखंडबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

UKSSSC ने घोषित की तिथि, पेपर लीक से रद्द हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा 17 मई को होगी

Listen to this article

देहरादून, 20 मार्च। बीते वर्ष पेपर लीक प्रकरण के बाद रद्द की गई स्नातक स्तरीय पदों की भर्ती की अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने नई तिथि घोषित कर दी है। अब यह परीक्षा 17 मई को होगी। इसके अलावा तकनीकी पदों की परीक्षा तीन मई को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा पिछले वर्ष पेपर लीक होने के कारण रद्द की गयी थी।

21 सितम्बर 2025 को हुई थी परीक्षा
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने बताया कि 21 सितंबर 2025 को स्नातक स्तरीय पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी व अन्य पदों की लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। एक परीक्षा केंद्र पर नकल का मामला सामने आने से आयोग ने परीक्षा को निरस्त कर दिया था। इसमें पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और अन्य स्नातक स्तरीय पद शामिल हैं। परीक्षा की सटीक जानकारी और प्रवेश पत्र के लिए आयोग की वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर समय-समय संवाद अनुभाग चेक करते रहें।

अब दोबारा से 17 मई को परीक्षा तिथि तय की है। इसके अलावा विभिन्न विभागों में तकनीकी अर्हताओं से संबंधित 18 तरह के पदों की भर्ती परीक्षा तीन मई को होगी। इन पदों के लिए कुल 5872 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है। आयोग की ओर से इन पदों की परीक्षा टैब से कराई जाएगी। तकनीकी पदों की परीक्षा टैब से कराये जाने की तैयारी है, जबकि स्नातक स्तरीय परीक्षा के लिए आयोग विस्तृत दिशा-निर्देश जल्द जारी करने वाला है। तकनीकी पदों के लिए करीब 5872 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

बता दें कि स्नातक स्तरीय पदों की परीक्षा में नकल का मामला सामने आने के बाद प्रदेश भर में युवाओं ने धरना प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वयं प्रदर्शन कर रहे छात्राओं के बीच जाकर नकल प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की सिफारिश की थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button