उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

बाबा के द्वार तक पहुंचने की तैयारी, पैदल मार्ग पर जमी 15 फीट बर्फ की सफाई जारी

Listen to this article

रुद्रप्रयाग, 28 मार्च। आगामी 22 अप्रैल से शुरू होने वाली केदारनाथ यात्रा की तैयारियों को लेकर पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का काम शुरू हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर शनिवार से शुरू हुए इस कार्य के लिए 60 मजदूरों का एक दल केदारनाथ पहुंचा और सफाई में लग गया।

60 मजदूरों का दल दो टीमों में कर रहा है काम
60 मजदूर का दल दो टीमों में अलग-अलग स्थानों पर बर्फ हटाने में जुटे हैं। एक टीम केदारनाथ धाम से नीचे की ओर काम कर रही है जबकि दूसरी टीम छोटी लिंचोली से ऊपर की ओर बढ़ते हुए ग्लेशियर प्वाइंट पर जमी बर्फ हटा रही है। एक टीम धाम से नीचे की ओर, जबकि दूसरी टीम लिंचोली से ऊपर ग्लेशियर प्वाइंट की तरफ बर्फ साफ कर रही है। जिला प्रशासन का तारगेट यात्रा शुरू होने से पहले यानि 22 अप्रैल को धाम के कपाट खुलने से पहले यात्रा मार्ग को पूरी तरह सुचारू बनाना है। वर्तमान स्थिति के अनुसार इस समय केदारनाथ मेंं ठंड काफी है, जिससे मजदूरों को काम करने में कठिनाई भी हो रही है।

भैरव और कुबेर ग्लेशियर में 15-18 फीट बर्फ है जमा
डीडीएमए के अधिशासी अभियंता राजविंद सिंह ने बताया कि भैरव और कुबेर ग्लेशियर क्षेत्र में 15 से 18 फीट तक बर्फ जमी हुई है जिसे हटाना चुनौतीपूर्ण है। इसके बावजूद लगातार काम जारी है ताकि यात्रा शुरू होने से पहले मार्ग तैयार हो सके। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त मजदूर भी लगाए जाएंगे। प्रशासन का फोकस है कि यात्रा से पहले सभी व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button