उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरशिक्षासामाजिक

चार धाम यात्रा के लिए आज से हरिद्वार-ऋषिकेश में बनेंगे वाहनों के ग्रीन कार्ड, परिवहन मंत्री करेंगे शुभारंभ

Listen to this article
ऋषिकेश/हरिद्वार, 29 मार्च। चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार और ऋषिकेश में कल सोमवार से वाहनों के ग्रीन कार्ड बनने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। हरिद्वार एआरटीओ कार्यालय में परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ग्रीन कार्ड व्यवस्था का शुभारंभ करेंगे। वहीं, ऋषिकेश में पूजा अर्चना के बाद वाहन स्वामियों को वाहनों के ग्रीन कार्ड उपलब्ध कराए जाएंगे। यात्रियों का व्यक्तिगत पंजीकरण भी अनिवार्य है जो registrationandtouristcare.uk.gov.in पर जाकर कर सकते हैं।
ऋषिकेश एआरटीओ (प्रशासन) ऋषिकेश रावत सिंह कटारिया ने बताया कि ग्रीनकार्ड पोर्टल पर निर्धारित शुल्क जमा करने के बाद ही वाहन स्वामी अपने वाहनों का परिवहन कार्यालय से ग्रीन कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि पहले 23 मार्च से ग्रीन कार्ड जारी होना था लेकिन कुछ तकनीकी समस्या के कारण तिथि में परिवर्तन करना पड़ा था।
उन्होंने बताया कि उत्तराखंड एनआईसी (परिवहन) की टीम के सीनियर डायरेक्टर आईटी हिमांशु कुमार और संयुक्त निदेशक आईटी रमन पुंडीर की ओर से ग्रीन कार्ड पोर्टल का विधिवत परीक्षण कर लिया गया है। पोर्टल से सभी व्यवसायिक यात्री वाहनों के ग्रीन कार्ड जारी होंगे।
क्यू आर कोड की सुविधा और अन्य जानकाी
इस बार साफ्टवेय में बदलाव कर क्यूआर QR Code की सुविधा भी जोड़ी गयी है, जिससे भुगतान और वेरिफिकेशन आसान हो जायेगा। वाहरी राज्यों से आने वाले 12 से अधिक व्यावसायिक वाहनों के लिए ग्रीन कार्ड केवल 15 दिन के लिए वैध होगा। कार्ड बनवाने के लिए वाहन की आरसी, फिटनेस सर्टिफिकेट, इंश्योरेंस, परमिट और पीयूसी जैसे वैध दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी, इसलिए इन्हें साथ लेकर अवश्य आयें। इसके अलावा पहाड़ी रास्तों पर चलने के लिए Hill Endorsement अनिवार्य है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button