उत्तराखंडदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

सेना में अग्निवीर, JCO/OR भर्ती के पंजीकरण की तिथि 10 अप्रैल तक बढ़ी

Listen to this article

लैंसडौन, 30 मार्च। सेना ने अग्निवीर, जेसीओ/ओआर भर्ती के लिए ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) के पंजीकरण की अंतिम तिथि बढ़ाने की घोषणा की है। अब इच्छुक उम्मीदवार 10 अप्रैल तक अपना ऑनलाइन पंजीकरण कर सकते हैं। पहले पंजीकरण की तिथि 1 अप्रैल निर्धारित थी। उम्मीदवार भारतीय सेना की वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर अपना पंजीकरण 10 अप्रैल तक कर सकते हैं।

1 से 15 जून के बीच होगा ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम का आयोजन
आर्मी भर्ती कार्यालय लैंसडौन के निदेशक आरएस पंवार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया गढ़वाल क्षेत्र के जिलों के मूल निवासियों के लिए आयोजित की जा रही है। इसके अंतर्गत हरिद्वार, देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, पौड़ी गढ़वाल, टिहरी गढ़वाल और रुद्रप्रयाग जिलों के पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। कहा कि ऑनलाइन कॉमन एंट्रेंस एग्जाम (सीईई) का आयोजन 1 से 15 जून के बीच किया जाएगा।

10 अप्रैल से पहले आवेदन जरूर जमा करें
सेना ने पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। सलाह दी है कि आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही तरीके से दर्ज करें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। उम्मीदवार सेना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भर्ती प्रक्रिया की संपूर्ण जानकारी प्राप्त कर पंजीकरण करा सकते हैं। वे एडमिट कार्ड, परीक्षा कार्यक्रम और भर्ती प्रक्रिया के अगले चरणों जैसे शारीरिक दक्षता परीक्षा, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। पात्र उम्मीदवार 10 अप्रैल से पहले अपना आवेदन अवश्य जमा कर लें। इसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button