उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबर
योगी की मां और गौ माता को अभद्र भाषा बोलने वाला मौलाना सलाखों के पीछे

बहराइच, 31 मार्च। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले मौलाना अब्दुल्ला सालिम कासमी उर्फ चतुर्वेदी को उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स UP STF ने बिहार से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
योगी की मां और गौ माता के खिलाफ अमर्यादित और आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप
पुलिस ने बताया कि एसटीएफ उसे लेकर बहराइच आई, जहां आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अदालत ने उसे जेल भेज दिया। बहराइच के पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) नारायण दत्त मिश्र के अनुसार, मौलाना अब्दुल सालिम कासमी का एक विवादित भाषण इस माह की शुरुआत में सोशल मीडिया पर प्रसारित हुआ था, जिसमें मुख्यमंत्री की मां के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद आठ मार्च को कोतवाली नगर थाने में विश्व हिंदू परिषद के विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक एवं अधिवक्ता अजीत प्रताप सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। मौलाना के खिलाफ बहराइच और बलरामपुर मेें कई एफआईआर दर्ज की गयी थी। उस पर धार्मिक भावनाओं को ठेेस पहुंचाने और दुश्मनी को बढ़ावा देने जैसे कई गंभीर धाराओंं में मामले दर्ज हैं।

मौलाना बोला मैं अपनी गलती का एहसास है और दिल से माफी मांगता हूंं
एसटीएफ ने सोमवार शाम बिहार के पूर्णिया से आरोपी को गिरफ्तार किया और देर रात उसे बहराइच लेकर आई। इसी बीच सोशल मीडिया पर प्रसारित हुए एक वीडियो में मौलाना को यह कहते देखा और सुना जा सकता है, ‘’मैं अपने जुर्म को स्वीकार करता हूं। पांच मई 2024 को बिहार के भागलपुर जिले की एक बस्ती में आयोजित शैक्षिक जागरुकता सम्मेलन में भाषण के दौरान मेरी जुबान से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री साहब की माता के लिए कुछ ऐसी गंदी बातें निकल गईं, जो बिल्कुल नहीं निकलनी चाहिए थीं।” मौलाना ने वीडियो में कहा, ’’मैं अपनी गलती का पूरी तरह से एहसास करता हूं और दिल से माफी मांगता हूं। मैं वादा करता हूं कि भविष्य में ऐसी कोई गलती नहीं होगी।’