मनोरंजनयूथ कार्नरसामाजिक

बिजनौर में दिखा विशाल अजगर, शरीर पर दिखे कांटे और जख्म के निशान, video

बिजनौर। बिजनौर के कालागढ़ में विशाल अजगर मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही वन विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। अजगर को रेस्क्यू करके फिर वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। वन कर्मियों के मुताबिक, अजगर के शरीर पर चोट के निशान थे। साथ ही उसे कांटे भी चुभे हुए थे।

उत्तर प्रदेश के बिजनौर में घनी आबादी वाले क्षेत्र में 6 फीट लंबा विशाल अजगर मिलने से हड़कंप मच गया।अजगर की सूचना तुरंत वन विभाग को दी गई। वन विभाग के कर्मी मौके पर पहुंचे और अजगर को रेस्क्यू करके नजदीकी जंगल में छोड़ दिया। जानकारी के मुताबिक, कालागढ़ इलाके की वर्क चार्ज कॉलोनी में मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने अजगर को देखा।

अजगर धीरे-धीरे पूरे इलाके में फैल गई। अजगर को देखने के लिए लोगों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर पहुंची रेस्क्यू टीम ने पहले लोगों को वहां से दूर हटाया। ताकि अजगर किसी को नुकसान न पहुंचा पाए। फिर उन्होंने उसका रेस्क्यू किया और पास के जंगल में छोड़ दिया गया। इस दौरान कई लोगों ने अजगर का वीडियो भी बनाया। वन विभाग के कर्मचारियों ने बताया कि उसके शरीर पर कांटे चुभे हुए थे और कई सारे जख्म के निशान भी थे। अजगर का वजन 20 किलोग्राम था। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जैसे किसी ने उसका शिकार करने की कोशिश की हो।

अजगर की लंबाई 16 फीट थी. एसडीओ बिजनौर ज्ञान सिंह ने बताया था कि अजगर बहुत बड़ा था. उसे काबू करने के लिए करीब दस लोगों का सहारा लेना पड़ा था.

Related Articles

Back to top button