पीएम श्री इंटर्नशिप योजना से जुड़ें और संवारें अपना भविष्य, विषय पर बिथ्याणी डिग्री कालेज में एकदिवसीय कार्यशाला आयोजित

यमकेश्वर, 7 अप्रैल। पीएम इंटर्नशिप योजना पर प्रो. डॉ योगेश कुमार शर्मा की अध्यक्षता में महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय बिथ्याणी यमकेश्वर पौड़ी गढ़वाल में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संचालन नोडल अधिकारी डॉ. हिमानी बडोनी (सहायक प्राध्यापक, वनस्पति विज्ञान) द्वारा किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्रों को Prime Minister Internship Scheme (PMIS) के तहत पंजीकरण प्रक्रिया (Registration) एवं सामान्य प्रश्नों (FAQs) की जानकारी प्रदान करना था।
पीएम श्री इंटर्नशिप योजना क्या है

कार्यशाला में बताया गया कि Prime Minister Internship Scheme पीएम श्री इंटर्नशिप योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य युवाओं को देश की प्रमुख 500 कंपनियों में इंटर्नशिप का अवसर प्रदान करना है, जिससे उन्हें व्यावहारिक अनुभव और रोजगार के बेहतर अवसर मिल सके। इस योजना में चयनित युवाओं को हर महीने 5 हजार दिये जाते हैं। इसमें 4500 सरकार द्वारा DBT के माध्यम से और 500 कंपनी द्वारा दिये जाते हैं। इसके अलावा इंटर्न को पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना के तहत कवर किया जाता है। इसकी अवधि आमतौर पर एक साल की होती है। इसके लिए छात्र आधिकारिक पोर्टल pminternship.mca.gov.in पर जाकर अपना आधार कार्ड और शैक्षिक दस्तावेज और मोबाइल नंबर के साथ अपनी प्रोफाइल बना सकते हैं।
इस कार्यक्रम में छात्रों को पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की लाइव जानकारी दी गई तथा उनकी शंकाओं का समाधान किया गया। यदि आपको कोई कंपनी शार्टलिस्ट करती है तो आपको आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर सूचना दी जायेगी। प्रश्नोत्तर सत्र में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की। चूंकि आप उत्तराखंड से हैं तो कोशिश करें कि ऋषिकेश, देहरादून या हरिद्वार जैसे पास के औद्योगिक क्षेत्रों की कंपनियों को अपनी प्राथमिकता में रखें, ताकि आने-जाने में आपको आसानी हो।



