उत्तराखंडमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

नौनिहालों का तिलक लगाकर अभिनंदन, स्कूलों में उत्साह के साथ मनाया गया प्रवेशोत्सव

Listen to this article

देहरादून, 7 अप्रैल। प्रदेश के स्कूलों में मनाए गए प्रवेश उत्सव में कक्षा एक से 12 वीं तक 67815 बच्चों ने दाखिला लिया। नए प्रवेशित बच्चों और उनके अभिभावकों का स्कूल पहुंचने पर स्वागत किया गया। स्कूलों में नये सत्र के आगमन पर प्रवेश उत्सव का आयोजन एक अत्यंत उत्साहजनक परंपरा है। एक शिक्षक द्वारा छात्रों का स्वागत करना केवल एक औपचारिक परंपरा नहीं, बल्कि छात्र और विद्यालय के बीच एक भावनात्मक जुड़ाव की शुरुआत भी है।

शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने बतौर मुख्य अतिथि वर्चुअल माध्यम से जुड़कर ‘प्रवेशोत्सव’ कार्यक्रम का शुभारंभ कर नव प्रवेशित बच्चों का उत्साह वर्द्धन किया। साथ ही उन्होंने शत-प्रतिशत नामांकन के लिए अधिकारियों को निर्देश दिया। विभागीय मंत्री ने बताया कि प्राथमिक स्तर पर 24381 छात्र-छात्राओं ने विद्यालयों में प्रवेश लिया। जबकि उच्च प्राथमिक स्तर पर 31008 एवं माध्यमिक स्तर पर 12426 छात्र-छात्राओं को विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश दिया गया। जिसमें प्राथमिक शिक्षा में कक्षा-एक में 20405 छात्र-छात्रओ, कक्षा दो में 1447, कक्षा तीन में 958, कक्षा चार में 849 एवं कक्षा पांच में 722 छात्र-छात्राएं शामिल है।

उच्च प्राथमिक में कक्षा छह में 28676, कक्षा सात में 1219 एवं कक्षा आठ में 1113 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया। माध्यमिक स्तर पर कक्षा नौ में 11859, कक्षा-10 में 278, कक्षा-11 में 233 एवं कक्षा-12 में 56 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विद्यालयों में प्रवेश लिया। विभिन्न विद्यालयों में आयोजित प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया साथ ही उन्हें मुफ्त पाठ्य पुस्तकें दी गई।

शिक्षा से वंचित न रहे कोई भी बच्चा : धन सिंह
शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने कहा, कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। इसके लिए शिक्षक एवं विभाग के कार्मिक घर-घर जाकर अभिभावकों को प्रेरित करें और बच्चों को विद्यालय से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button