उत्तराखंडबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट: अप्रैल के अंतिम सप्ताह में खत्म होगा छात्रों का इंतजार, तैयारी पूरी

Listen to this article
रामनगर, 11 अप्रैल। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा संचालित हाई स्कूल व इण्टर की बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। सब कुछ तय योजनानुसार रहा तो बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम 25 अप्रैल के बाद कभी भी घोषित किया जा सकता है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन का कार्य लगभग पूरा हो चुका है और बोर्ड अब डेटा अपलोड करने की प्रक्रिया में है। बोर्ड के सभापति और सचिव रामनगर मुख्यालय में एक प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से मेरिट लिस्ट और टापर्स की घोषणा करेंगे।
29 केंद्रों पर 27 मार्च से शुरू हुआ था मूल्यांकन कार्य
प्रदेश में 20 मार्च को समाप्त हुई बोर्ड परीक्षाओं के बाद परीक्षाओं की लिखित उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य प्रदेश के 29 मूल्यांकन केंद्रों पर 27 मार्च से शुरू हुआ था। मूल्यांकन कार्य 10 अप्रैल शुक्रवार को पूरा हो गया। जिसके बाद शनिवार से उत्तर पुस्तिकाओं की डाटा पंचिंग का कार्य शुरू किया गया है। बीते वर्ष बोर्ड द्वारा बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम अप्रत्याशित रूप से बेहद जल्दी 19 अप्रैल को घोषित किया गया था। लेकिन इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं का समापन पिछले साल की तुलना में पांच दिन बाद होने के कारण इस वर्ष बोर्ड परीक्षा परिणाम में करीब एक सप्ताह की देरी स्वाभाविक मानी जा रही है।
मामले में बोर्ड सचिव विनोद प्रसाद सिमल्टी ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के 29 मूल्यांकन केंद्रों में 27 मार्च से मूल्यांकन शुरू किया गया था। शुक्रवार को सभी केंद्रों में मूल्यांकन का कार्य पूरा हो गया है। जिसके बाद अब केंद्रों से डाटा पंचिंग का कार्य किया रहा है। उन्होंने बताया कि इसके बाद बोर्ड की ओर से नंबर की जांच कर उनका मिलान कर परीक्षाफल समिति की बैठक के बाद रिजल्ट घोषित करने की तिथि निर्धारित की जाएगी। प्रयास है कि अप्रैल अंतिम सप्ताह तक रिजल्ट जारी कर दिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button