देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

गाने-बजाने के शौकीन युवा वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए 26 अप्रैल तक करें आवेदन

Listen to this article
सार्थकपहल.काम। जिन युवाओं को गाने और बजाने का शौक है, उनके लिए इंडियन नेवी में स्पेशल एंट्री निकली है। जिसके तहत भारतीय नौसेना ऐसे कैंडिडेट्स को भर्ती कर रही है, जिनकी संगीत में खासतौर से रुचि है। अविवाहित पुरुष और अविवाहित महिलाएं इसमें अप्लाई कर सकते हैं। इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर अग्निवीर एमआर (संगीतकार) 02/2026 बैच के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। इच्छुक और योग्यता की शर्तें पूरी करने वाले अभ्यर्थी फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
आवेदन शुरू होने की तिथि- 11 अप्रैल 2026
आवेदन करने की अंतिम तिथि- 26 अप्रैल 2026
आवेदन शुल्क का भुगतान करने की अंतिम तिथि- 26 अप्रैल 2026
भर्ती आयोग-इंडियन नेवी एमआर म्यूजिशियन 02/2026
एंट्री-अग्निवीर एमआर (संगीतकार)-02/2026
रिक्तियां जारी नहीं
चयन प्रक्रिया-शॉर्टलिस्टिंग, शारीरिक फिटनेस परीक्षण, लिखित परीक्षा, संगीत क्षमता परीक्षण और मेडिकल टेस्ट। पीएफटी और लिखित परीक्षा में पास अभ्यर्थियों को संगीत योग्यता परीक्षा में भी उपस्थित होना होगा।
सैलरी-अग्निवीर को निश्चित वार्षिक वेतन वृद्धि के साथ 30,000/- रुपये प्रतिमाह के पैकेज दिया जाएगा। दूसरे वर्ष में यह 33000/-, तीसरे वर्ष- 36500/- और चौथे वर्ष में यह 40000/- तक मिलेगा।
भर्ती का आधिकारिक नोटिफकेशनhttps://navbharattimes.indiatimes.com/photo/130189904.cms
आवेदन करने का लिंकhttps://www.joinindiannavy.gov.in/en/account/account/register
दौड़-पुरुषों को 1.6 किमी की दौड़ 6 मिनट 30 सेकंड में पूरी करनी होगी। वहीं महिलाओं को 1.6 किमी की दौड़ 8 मिनट में लगानी होगी। साथ में उठक बैठक, पुश-अप, सिट-अप भी लगाने होंगे।
आवेदन शुल्क-निशुल्क
कौन अप्लाई कर सकता है?
शैक्षिक योग्यता: मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिक कक्षा (10वीं पास) या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।
संगीत संबंधित योग्यता: कैंडिडेट को संगीत की समझ होनी चाहिए। लय, सुर और एक पूरा गीत गाने की सटीकता हो। साथ में भारतीय या विदेशी मूल के किसी भी यंत्र को बजाना आना चाहिए। इसके लिए विंड इंस्ट्रूमेंट्स पर हिन्दुस्तानी या कर्नाटक साशस्त्रीय संगीत का प्रदर्शन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या प्रतिष्ठित संगठन से अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। वाद्य यंत्रों पर पश्चिमी, संकेतन या राष्ट्रीय या पश्चिमी प्रस्तुत करने वाले अभ्यर्थियों के लिए ट्रिनटी कॉलेज, लंदन या संगीत के रॉयल स्कूल, लंदन, वायु उपकरणों आदि जैसे अंतर्राष्ट्रीय बोर्ड से न्यूनतम ग्रेड का सर्टिफिकेट होना चाहिए। अन्य उम्मीदवारों को विभिन्न प्रतियोगिता में शामिल/पुरस्कार का प्रमाण पत्र देना होगा।
आयु: अभ्यर्थी का जन्म 1 जुलाई 2004 से 31 दिसंबर 2008 के बीच होनी चाहिए। दोनों तारीखों की भी गणना होगी।
अग्निवीर म्यूजिशियन भर्ती में कैसे अप्लाई करें?
भारतीय नौसेना की इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindiannavy.gov.in पर जाना होगा।
यहां पहले आपको Register करना होगा। इसमें AMR MR Musician को क्लिक करें।
गवर्नमेंट/राज्य सरकार द्वारा जारी किया फोटो आईडी सेलेक्ट करें। फोटो आईडी का नंबर भरें।
इसके बाद कैप्चा कोड भी ठीक फिल करके Save कर दें।
अब आगे मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी सेलेक्ट करके अपनी बेसिक डिटेल्स भी भर दें।
रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड क्रिएट होने के बाद इसकी मदद से वेबसाइट पर लॉगइन करें।
अब फॉर्म में बाकी मांगी गई जानकारियां भी ध्यान से भरते जाएं।
अपना लेटेस्ट फोटो, हस्ताक्षर भी सही साइज में स्कैन करके अपलोड करें इसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को इंडियन नेवी की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button