उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

आर्मी बैंड व ढोल दमाऊ की अगुवाई में भक्ति और उल्लास के साथ शुरू हुई देव डोलियों की यात्रा

Listen to this article

उत्तरकाशी, 17 अप्रैल। आगामी चारधाम यात्रा के आगाज के लिए मां गंगा की भोगमूर्ति विग्रह डोली आर्मी बैंड व ढोल दमाऊ की अगुवाई में शनिवार दोपहर को अभिजीत मूहूर्त में आज गंगा जी की विग्रह डोली मुखबा से गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। मुखबा गांव के ग्रामीणों के लिए गंगा जी की विदाई का समय भावकुतापूर्ण होता है। इस मौके पर मुखबा गांव के ग्रामीण गंगा को कल्यो (कंडा) और स्थानीय फाफरे का भोेग लगाकर नम आंखों के साथ छह माह के प्रवास के लिए भावुकता के साथ विदा करते हैं।

19 अप्रैल को खुलने हैं गंगोत्री यमुनोत्री धाम के कपाट
इस विशेष अवसर के लिए ग्रामीण अपने गांव पहुंच चुके हैं। तो श्रद्धालुओं का मुखबा पहुंचने का सिलसिला जारी है। गंगा जी की भोगूर्ति विग्रह डोली में शनिवार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर अभिजीत मूहूर्त में आर्मी बैंड व ढोल दमांऊ की अगुवाई में गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। वर्ष 2026 की चारधाम यात्रा के अंतर्गत, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट 19 अप्रैल 2026 को अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे।

तीर्थ पुरोहितों और श्रद्धालुओं के साथ गंगा की डोली मुखबा-जांगला के सात किमी के जोखिमभरे मार्ग से होते हुए उसके बाद रात्री विश्राम के लिए भैरो घाटी पहुंचेगी। वहां पर भैरो मंदिर में रात्री विश्राम के बाद रविवार सुबह गंगोत्री धाम के लिए रवाना होगी। धाम में विशेष पूजा अर्चना के बाद अक्षय तृतीय पर गंगोत्री धाम के कपाट दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर श्रद्धालुओं के लिए छह माह के लिए खोल दिए जाएंगे।

भावकुतापूर्ण होता विदाई का समय
शनिवार को गंगा की विदाई के लिए मुखबा गांव सहित हर्षिल घाटी के ग्रामीण अपने गांव पहुंच चुके हैं। साथ ही श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला जारी है। मुखबा गांव के ग्रामीणों के लिए गंगा जी की विदाई का समय भावकुतापूर्ण होता है।

ग्रामीण फाफरे का भोग लगाकर गंगा को विदा करते हैं। साथ ही गंगा के साथ छह माह का कल्यो भी अर्से आदि के रूप में दिया जाता है। मंदिर समिति के अध्यक्ष धर्मानंद सेमवाल ने बताया कि शनिवार को गंगा जी की विग्रह डोली दोपहर में गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button