उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

ओंकारेश्वर मंदिर से धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की पंचमुखी उत्सव डोली, video

Listen to this article

रुद्रप्रयाग, 19 अप्रैल। आस्था और श्रद्धा के प्रतीक केदारनाथ धाम की पंचमुखी चल विग्रह उत्सव डोली आज शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ से विधिवत पूजा-अर्चना एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच धाम के लिए रवाना हो गई. परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर की परिक्रमा के उपरांत डोली ने अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान किया.

डोली प्रस्थान के दौरान पूरा क्षेत्र ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंज उठा और बड़ी संख्या में श्रद्धालु डोली के साथ पैदल यात्रा पर भी निकले. मंदिर परिसर में भारी जनसमूह उमड़ा, जहां भक्तों ने पुष्प वर्षा कर बाबा केदार का आशीर्वाद प्राप्त किया. लगभग आठ क्विंटल फूलों से सजे मंदिर ने वातावरण को पूर्णतः भक्तिमय बना दिया.

आठ कुंतल फूलों से सजाया ओंकारेश्वर मंदिर


मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। ओंकारेश्वर मंदिर को आठ कुंतल फूलों से सजाया गया। शनिवार रात्रि को भैरवनाथ की पूजा हुई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार डोली ऊखीमठ से प्रस्थान कर गुप्तकाशी पहुंचेगी, जहां विश्वनाथ मंदिर में कुछ समय विश्राम कर श्रद्धालुओं को दर्शन देगी। इसके बाद डोली फाटा के लिए रवाना होगी, जहां रात्रि विश्राम किया जाएगा। डोली यात्रा के अगले चरण में 20 अप्रैल को सुबह फाटा से प्रस्थान कर गौरीकुंड स्थित गौरीमाई मंदिर पहुंचेगी और वहीं रात्रि विश्राम करेगी।

21 अप्रैल को सुबह गौरीकुंड से केदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर डोली मंदिर भंडार पहुंचेगी। इसके बाद 22 अप्रैल को सुबह आठ बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच केदारनाथ धाम के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए जाएंगे, जिसके साथ ही विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ यात्रा का विधिवत शुभारंभ होगा। प्रशासन, पुलिस और मंदिर समिति द्वारा यात्रा को सुचारु और सुरक्षित बनाने के लिए सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग एवं बीकेटीसी के मुख्य कार्याधिकारी विशाल मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार डोली यात्रा एवं यात्रा सीजन के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं.

राज्य सरकार श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु पूरी तरह प्रतिबद्ध है और सभी संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे यात्रा सुरक्षित, सुगम और सफलतापूर्वक संपन्न हो सके. पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं में बाबा केदार के प्रति गहरी आस्था और उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिल रहा है.
आशा नौटियाल, विधायक, केदारनाथ 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button