उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमबड़ी खबर

शफीकुर्रहमान के बिगड़े बोल, रंग खेलने की जगह पर न जाएं मुसलमान

संभल। शफीकुर्रहमान के बिगड़े बोल से होली के रंग में भंग पड़ता नजर आ रहा है। संभल से सपा के सांसद डा. शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि होली, शबे बरात और जुमे की नमाज एक ही है। ऐसे में धर्म संप्रदाय के लोग आपसी सद्भाव का परिचय दें। उन्होंने मुसलमानों से अपील की वे होली के रंग के समय घरों में रहें। उन स्थानों में न निकलें, जहां रंग खेला जा रहा हो। उन्होंने पुलिस को सतर्क किया कि वह अपनी सुरक्षा व्यस्था मजबूत रखे, ताकि अराजक तत्व माहौल न बिगाड़ पाएं। सभी सौहार्दपूर्ण माहोल में अपने-अपने पर्व मनाएं।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कहा है कि यह पर्व शांति व सद्भाव का संदेश देता है। सभी की जिम्मेदारी बनती है कि सभी आपसी सद्भाव के साथ पर्व मनाएं। सभी धर्म के बुद्धीजीवी व आम लोग आपसी मेल-मिलाव का परिचय दें।

एसपी ने कहा है कि होली व शबे बरात को लेकर पुलिस की व्यवस्था चुस्त है। शांति कमेटियों की बैठक भी थानों पर हो चुकी है। सभी लोग इस दिन शांति का संदेश देते हुए अपने-अपने पर्वों को मनाएं। कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे दूसरे की भावनाओं को ठेस पहुंचे। किसी तरह की अफ‍वाह में न आएं।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button