उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरराजनीतिसामाजिक

नैनीताल में ‘कर्फ्यू’, सड़कों पर सिर्फ प्रदर्शनकारी और पुलिस; पेशी के दौरान रेप के आरोपी को पीटने दौड़े वकील

नैनीताल, 1 मई। शहर में 12 वर्षीय बालिका से दुष्कर्म के बाद हुआ बवाल दूसरे दिन भी नहीं थमा। आरोपी को फांसी की सजा देने को लेकर सैकड़ों लोग सड़कों पर उतरकर जमकर हंगामा कर रहे हैं। शहर में कर्फ्यू जैसा माहौल है। सड़कों पर सिर्फ प्रदर्शनकारी और पुलिस ही नजर आ रही है।

भाजपाई, हिंदूवादी संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता व आमजन आयुक्त कार्यालय में ज्ञापन सौंप आरोपित के घर की ओर कूच करने लगे तो पुलिस ने मुनादी और सख्ती दिखाकर रोक लिया। लोग कोतवाली के बाहर आरोपित को फांसी की सजा देने और उसके घर को ढहाने की मांग को लेकर डटे हैं।

पेशी के दौरान आरोपित को पीटने दौड़े अधिवक्ता
आरोपित को पुलिस हल्द्वानी कोर्ट में पेश करने लाई है। यहां पेशी के दौरान अधिवक्ता भी उसे पीटने दौड़ पड़े। पुलिस ने कड़ी सुरक्षा में उसे पेश किया। बता दे कि शहर में 12 वर्षीय बालिका के साथ बुधवार रात मुस्लिम ठेकेदार 65 वर्षीय उस्मान द्वारा दुष्कर्म की घटना सामने आने के बाद बवाल हो गया था। भाजपाई और हिंदूवादी संगठनों के कार्यकर्ता समेत तमाम लोगों ने रात तक जमकर हंगामा किया था।

रात में मुस्लिमों की दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई थी। पुलिस ने मामले में आरोपी उस्मान को गिरफ्तार कर लिया था। रात मामला किसी तरह शांत हो गया। गुरुवार सुबह शहरवासी सड़क पर उतर आए। लोगों ने आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर आरोपित को फांसी देने की मांग की। इस बीच अधिवक्ताओं ने भी डांठ तिराहे में धरना प्रदर्शन कर आरोपित का केस नहीं लड़ने का एलान किया। जिसके बाद भीड़ मालरोड होते हुए मल्लीताल गाड़ीपड़ाव पहुंची। जहां विशेष समुदाय की दुकानों के बाहर प्रदर्शन करते हुए मस्जिद की ओर बढ़ने लगी।देश विदेश की ताजा खबरों के लिए देखते रहिये https://sarthakpahal.com/

मगर पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक लिया। इस बीच भीड़ मस्जिद से लौटकर आरोपी के घर रुकुड कंपाउंड की ओर बढ़ने लगी। यह देख पुलिस के भी हाथ पैर फूल गए। मगर चीना बाबा मंदिर के समीप पर्याप्त पुलिस बल पहले से ही तैनात होने के कारण प्रदर्शनकारियों को आरोपित के घर जाने से रोक लिया गया।

कार में किया दुष्कर्म, किशोरी को सड़क पर उतारा और भाग गया 
कोतवाली के सामने धरना प्रदर्शन कर रहे लोगों ने बताया कि हवस का शिकार हुई बालिका की मां रिश्तेदारी में कहीं बाहर गई थी। पति और बच्चे यहीं थे। ऐसे में अपने घर का कामकाज कराने के लिए तीन दिन पहले उस्मान ने महिला की बेटी को अपने यहां बुला लिया था। उसने बालिका को 200 रुपये भी दिए। अगले दिन वह उसे अपनी कार में ले गया और दुष्कर्म किया। उसने बालिका को शहर की एक प्रमुख रोड पर उतार दिया और चला गया। बालिका के घरवालों को जब जानकारी हुई तो बुधवार को उन्होंने पुलिस में शिकायत की। इस पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया।

Related Articles

Back to top button