उत्तराखंडदेश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षा

IIT रुड़की ने शुरू किया ऑनलाइन आवेदन, जेईई मेन के एप्लीकेशन व पासवर्ड से होगा लॉगिन

रुड़की, 23 अप्रैल। देश के सबसे प्रतिष्ठित इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड 2026 (JEE ADVANCED 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं. आईआईटी रुड़की इस बार परीक्षा का आयोजन करवा रहा है. ऑनलाइन आवेदन भी जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर हो रहे हैं.

2,50,182 विद्यार्थी जेईई मेन के जरिए एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए हैं
एजुकेशन एक्सपर्ट देव शर्मा ने बताया कि इस बार 2,50,182 विद्यार्थी जेईई मेन के जरिए एडवांस के लिए क्वालीफाई हुए हैं. यह सभी विद्यार्थी 2 मई तक अपना रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे. गुरुवार सुबह 10:00 बजे से रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं. इस बार उम्मीद है कि 2 लाख के आसपास विद्यार्थी रजिस्ट्रेशन एडवांस्ड के लिए करवाएंगे. यह रजिस्ट्रेशन 2 मई को रात 11:59 तक चलेंगे. वहीं विद्यार्थी अपने ऑनलाइन आवेदन की फीस 4 मई रात 11:10 तक जमा करा सकेंगे. परीक्षा के लिए जनरल कैटेगरी के मेल कैंडिडेट को 3200 रुपए फीस देनी होगी, जबकि सभी कैटेगरी की फीमेल, एससी, एसटी ओबीसी और दिव्यांग कैटेगरी के विद्यार्थियों को 1600 रुपए फीस देनी होगी.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के राजीव गांधी नगर में फॉर्म फिलिंग सेंटर को संचालित करने वाले पंकज खंडेलवाल का कहना है कि जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट में जेईई मेन के डाटा को फेच किया गया है. विद्यार्थियों को जेईई मेन के एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड के जरिए ही एडवांस्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करना है.

विदेशी विद्यार्थियों का 6 अप्रैल से हो गया था रजिस्ट्रेशन शुरू
जॉइंट एंट्रेंस एग्जाम एडवांस्ड में विदेशी विद्यार्थियों को ओवरसीज सिटिजन ऑफ इंडिया (ओसीआई) व प्रवासी भारतीय मूल (पीआईओ) कैंडीडेट्स का रजिस्ट्रेशन 6 अप्रैल से ही शुरू हो गया था. ऐसे विद्यार्थियों को जेईई मेन से क्वालीफाई होने की आवश्यकता नहीं रहती है, इन विद्यार्थियों को सीधा ही एडवांस्ड परीक्षा देने का मौका मिलता है, ताकि JEE एडवांस्ड को क्रैक करके सीधा आईआईटी में एडमिशन ले सके.

यह रहेगा आगे का शेड्यूल
स्टूडेंट को एडमिट कार्ड 11 मई सुबह 10:00 बजे जारी कर दिए जाएंगे. जिन्हें विद्यार्थी परीक्षा के दिन 17 मई दोपहर 2:30 बजे तक डाउनलोड कर सकेंगे.
परीक्षा का आयोजन 17 मई को सुबह 9:00 से 12 और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा.
कैंडीडेट्स की रिकार्डेड रिस्पांस 21 मई को शाम 5:00 बजे जारी कर दिए जाएंगे.
प्रोविजनल आंसर की भी 25 मई को सुबह 10:00 बजे जारी होगी. इस पर विद्यार्थी 26 मई शाम 5:00 बजे तक आपत्ति दर्ज कर सकेंगे.
1 जून को जेईई एडवांस्ड का परिणाम सोमवार सुबह 10:00 जारी कर दिया जाएगा.

Related Articles

Back to top button