देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

10वीं 12वीं वालों के लिए भारतीय तटरक्षक बल में निकली नाविक जीडी की नई भर्ती

सीमा की रक्षा करना अमूमन हर भारतीय का सपना होता है और तटरक्षक बल आपको समुद्र की सीमा पर वह सपना पूरा करने का शानदार मौका दे रहा है। जी हां.. इंडियन कोस्ट गार्ड ने “CGEPT 01/2026 और 02/2026” बैच के लिए नाविक जनरल ड्यूटी, नाविक, डोमेस्टिक ब्रांच और यांत्रिक सरकारी नौकरी के फॉर्म निकाले हैं। आवेदन ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे। जिसकी लास्ट डेट 25 जून 2025 है। अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट joinindiancoastguard.cdac.in पर एप्लीकेशन प्रोसेस पूरा कर सकते हैं।

भारती तटरक्षक केवल एक नौकरी नहीं बल्कि देश सेवा का गौरव है। इस नई भर्ती के जरिए आप इस बल का हिस्सा बन सकते हैं। किस पद के सबसे ज्यादा वैकेंसी हैं? नीचे टेबल से देखें..
नाविक जीडी 01/2026 260
नाविक जीडी 02/2026 260
यांत्रिक मैकेनिकल 30
यांत्रिक इलेक्ट्रिकल 11
यांत्रिक इलेक्ट्रॉनिक्स 19
नाविक डीबी 02/2026 50

योग्यता- भारतीय तटरक्षक नाविक जनरल ड्यूटी जीडी का फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त बोर्ड से फिजिक्स/मैथिमेटिक्स से 12वीं पास होना चाहिए। वहीं यांत्रिक और नाविक डोमेस्टिक ब्रांच के लिए 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होने के बाद अभ्यर्थियों के पास इलेक्ट्रिकल/मैकेनिकल/इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्यूनिकेशन में इंजीनियरिंग डिप्लोमा होना चाहिए। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं। डाउनलोड करें-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/121819113.cms

आयुसीमा- 10वीं पास 12वीं की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष और अधिकतम उम्र 22 वर्ष। अभ्यर्थियों की जन्मतिथि 1 अगस्त 2004 से 1 मार्च 2008 तक होनी चाहिए। वहींआरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
सैलरी- नाविक जनरल ड्यूटी को बेसिक पे 21,700 रुपये पे लेवल-3, यांत्रिक को 29200 रुपये पे लेवल-5 के मुताबिक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
चयन प्रक्रिया-कंप्यूटर बेस्ड ऑनलाइन एग्जामिनेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, पीएफटी, मेडिकल, INS चिल्का में मेडिकल, डॉक्यूमेट वेरिफिकेशन, अंतिम डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और ट्रेनिंग से पहले जांच होगी।
फिजिकल- 1.6 केमी की रनिंग 7 मिनट में पूरी करनी होगी। 20 उठक बैठक और 10 पुशअप लगाने होंगे।
आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को 300 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं है।

फॉर्म भरते हुए अभ्यर्थियों को लाइव फोटो अपलोड करनी होगी और जरूरी डॉक्यूमेंट्स भी स्कैन करने होंगे। भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी इंडियन कोस्ट गार्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button