उत्तराखंडक्राइमबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षास्वास्थ्य

चार दोस्तों के साथ नहाने गया NIT थर्ड ईयर का छात्र अलकनंदा के तेज बहाव में बहा, छात्र का कुछ पता नहीं चला

Listen to this article

श्रीनगर गढ़वाल, 26 अप्रैल। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान NIT श्रीनगर में अध्यनरत एक छात्र रविवार शाम को करीब चार बजे नहाने के दौरान अलकनंदा नदी की तेज धारा में बह गया। रेस्क्यू टीम के खोजबीन करने के बाद भी रात तक छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया था। सोमवार सुबह फिर रेस्क्यू अभियान चलाया जायेगा।

शाम तक चले रेस्क्यू अभियान में छात्र का कुछ पता नहीं चल पाया
घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार श्रीनगर कैलाश रवि के नेतृत्व में पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। छात्र का कोई पता नहीं चल पाया था, जबकि रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। रेस्कयू दल की ओर से छात्र की खोजबीन की जा रही है, लेकिन नदी के तेज बहाव के कारण अभी तक छात्र आनंद सोहन का कोई पता नहीं लग पाया है। घटना के बारे में छात्र के परिजनों को सूचना दे दी गई है। सोमवार को गोताखोरों की मदद से खोजबीन की जाएगी। घटना के बाद से पुलिस, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें लगातार छात्र की तलाश में जुटी हुई हैं।

कम्प्यूटर साइंस तीसरे साल का छात्र था आनंद सोहन
प्राप्त जानकारी के अनुसार, एनआईटी श्रीनगर में बीटेक कम्प्यूटर साइंस थर्ड ईयर का छात्र आनंद सोहन (23), निवासी तेलंगाना अपने चार दोस्तों के साथ रविवार शाम को करीब चार बजे अलकनंदा नदी में नहाने के लिए उतरा था। इसी दौरान अलकनंदा नदी का जलस्तर तेज होने के कारण वह संतुलन खो बैठा और नदी के तेज बहाव में बह गया।

इस दौरान दोस्तों ने बचाने का प्रयास किया, लेकिन देखते ही देखते वह नदी की तेज धारा में बह गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार ने बताया कि अलकनंदा नदी में छात्र के बहने की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन, जल पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। जहां छात्र के खोजबीन के लिए रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button