क्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरवीडियोशिक्षासामाजिक

गायों को पीट-पीटकर उफनदी नदी में कूदने पर मजबूर करने वाला वीडियो वायरल

सतना। गायों को पीट-पीटकर उफनती नदी में कूदने पर मजबूर करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य लोगों के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम 1960 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। वीडियो वायरल होने पर हिंदू संगठन मुखर हो उठे हैं। गाय-बछड़ों को इतनी बेरहमी से नदी में धकेलने का वीडियो देखकर हर किसी का खून खौल उठेगा।

जानकारी के अनुसार मामला सतना जिले के ताला थाना क्षेत्र के बिदुरी गांव का बताया जा रहा है। यहां बीहर नदी का पानी एक रपटे के ऊपर बह रहा है। कुछ गाय-बछड़े इसे पार कर रहे थे, तभी रपटे के दोनों तरफ कुछ लोग इन पर बेरहमी से हमला कर दिया। वीडियो में दिख रहा है कि कुछ गाय-बछड़े नदी से निकलने की कोशिश कर रहे थे तो आरोपी उन्हें लाठियां ले-लेकर उफनदी नदी में कूदने को मजबूर कर रहे हैं। देखें वीडियो

किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसके बाद हिंदू संगठन के लोगों ने आपत्ति जताई। इन्होंने गायों को पीटने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। वायरल वीडियो के बाद स्थानीय प्रशासन भी हरकत में आ गया। पुलिस ने पांच नामजद सहित अन्य लोगों पर पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मामला पंजीबद्ध किया है। जिन लोगों पर केस दर्ज हुआ है, उनमें लाल भाई पटेल, रामपाल पटेल निवासी विधुई, सुनील पांडे, लल्लू पांडे, रामदयाल पांडे निवासी घुइसा सहित अन्य लोग शामिल हैं। https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

Related Articles

Back to top button