उत्तराखंडदेश-विदेशबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

इलाज कराने आए सिपाही को भा गई शादीशुदा नर्स, और फिर…

अरवल। इलाज कराने आए एक सिपाही और एक नर्स की प्रेम कहानी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। कुर्था थाने में एक सिपाही इलाज सरकारी अस्पताल गया। इस दौरान वह एक नर्स को दिल दे बैठा। दोनों के बीच आंखें चार हुई और धीरे-धीरे प्यार हिलौरे मारने लगा। मामला तब बिगड़ा जब विवाहित नर्स के पति को इसकी भनक लग गयी। झल्लाए पति ने थाने में रपट लिखाई और सिपाही के लिए शर्त रख दी। जवान लाइन हाजिर हो गया। नर्स ने भी अपनी शिकायत वापस ले ली।

जब प्यार परवान चढ़ा तो सिपाही इलाज के बहाने रोज अस्पताल के चक्कर लगाने लगा। मुलाकात होते-होते बात शादी तक आ पहुंची। दोनों साथ जीने-मरने के लिए उतारू हो गये, लेकिन मामला अचानक तब बिगड़ा, जब दोनों के प्यार की भनक पति को लगी। आगबबूला पति थाने पहुंच गया, जहां सिपाही ड्यूटी करता था। पति ने अपनी पत्नी के हाथों थाने में एक आवेदन दिलवाया, जिसमें प्रेमी सिपाही पर कई गंभीर आरोप थे। पहली शर्त थी कि सिपाही को स्थानीय थाने से हटाकर दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया जाए। मामला अरवल एसपी हिमांशु शंकर त्रिवेदी के संज्ञान में आया तो उन्होंने बिना देर सबसे पहले सिपाही को लाइन हाजिर किया, बाद में महिला स्वास्थ्यकर्मी ने भी आवेदन वापस ले लिया।

चर्चा में दोनों की अधूरी प्रेम कहानी
मामला अब शांत हो गया है। सिपाही लाइन हाजिर है और महिला स्वास्थ्यकर्मी के भी स्थानांतरण की कार्रवाई चल रही है। इसके लिए सिविल सर्जन को सारी जानकारी दे दी गयी है। महिला स्वास्थ्यकर्मी की यहां पहली पोस्टिंग थी। बहरहाल कुछ भी हो, लेकन इलाके में इन दिनों दोनों की प्रेम कहानी हर किसी से जुबान पर तैर रही है। अब दोनों जुदा हैं, लेकिन कहते हैं अगर प्यार सच्चा है तो वह अपनी मंजिल पा ही लेता है।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button