देश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

देश के बड़े सरकारी बैंकों में क्लर्क के 11,400 पदों पर भर्ती के लिए IBPS ने शुरू किये आवेदन

सार्थकपहल.काम। बैंक में सरकारी नौकरी पाने का सपना देख रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खुशखबरी है। IBPS आईबीपीएस ने देश के बड़े सरकारी बैंकों में क्लर्क की 11400 से अधिक पदों पर नई भर्ती निकाली है। शॉर्ट नोटिफिकेशन तो पहले ही जारी हो गया था। अब 1 अगस्त से आईबीपीएस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.ibps.in पर विस्तृत विज्ञापन जारी करने के बाद ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

आईबीपीएस की यह भर्ती कॉमन रिक्रूटमेंट प्रोसेस (CRP CSA XVI) के जरिए कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) यानी क्लर्क के पदों पदों पर होगी। बैंक ऑफ बड़ौदा, कैनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया समेत बड़े पब्लिक सेक्टर बैंकों में नियुक्ति की जाएगी। इस बार क्लर्क के एग्जाम पैटर्न में भी बदलाव किया गया है। प्रीलिम्स में कोई परिवर्तन नहीं हुआ है। मेन्स में अब कुल सवालों की संख्या बढ़कर 160 हो गई है। जबकि पिछले साल 155 सवाल परीक्षा में आए थे। इसके साथ टाइमिंग भी बढ़ी है।

IBPS क्लर्क भर्ती के लिए योग्यता
शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय से सिंपल ग्रेजुएशन किया होना चाहिए। इसके अलावा कैंडिडेट को कंप्यूटर पर काम करना आता हो।
उम्र सीमा: अभ्यर्थी की उम्र कम से कम 20 वर्ष और अधिकतम 28 वर्ष तक होनी चाहिए। जन्मतिथि के हिसाब से देखें तो कैंडिडेट्स का जन्म 2 अगस्त 1998 से पहले और 1 अगस्त 2006 के बाद का नहीं होना चाहिए। दोनों तारीखों की भी इसमें गिनती होगी। उम्र सीमा में आरक्षित वर्ग एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी को 3 साल, पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल की छूट मिलेगी। आरक्षण संबंधित लाभ लेने के लिए कैंडिडेट्स को इससे जुड़े सर्टिफिकेट आवेदन के दौरान अपलोड करने होंगे।

एक्टिविटी-टाइमलाइन
भर्ती संस्थान-इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनेल सिलेक्शन (IBPS)
पद-कस्टमर सर्विस एसोसिएट्स (CSA) (क्लर्क)
वैकेंसी-11403
आवेदन शुरू होने की डेट-1 अगस्त 2026
अप्लाई करने की लास्ट डेट-21 अगस्त 2026
आवेदन शुल्क का भुगतान-1 अगस्त-21 अगस्त 2026
प्री एग्जामिनेशन ट्रेनिंग (PET)-सितंबर 2026
आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम-अक्टूबर 2026
प्रीलिम्स का रिजल्ट-नवंबर 2026
आईबीपीएस क्लर्क मेन्स कब होगा?-दिसंबर 2026
प्रोविजनल अलॉटमेंट-मार्च 2027
भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/132782054.cms
अप्लाई करने का लिंक-https://ibpsreg.ibps.in/csaxvijul26/

आईबीपीएस क्लर्क की सैलरी कितनी होती है?
बैंक क्लर्क यानी कस्टमर सर्विस एसोसिएट के पद पर चयनित होने के बाद उम्मीदवारों बेसिक पे 24050-64480 प्रति माह तक मिलेगा। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य भत्ते और सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा। जिससे मंथली सैलरी और ज्यादा बढ़कर मिलेगी।

आईबीपीएस क्लर्क सेलेक्शन प्रोसेस
प्रीलिम्स एग्जामिनेशन (ऑब्जेक्टिव टेस्ट)
मेन एग्जामिनेशन (ऑब्जेक्टिव टेस्ट)
लोकल लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी टेस्ट (LLPT)

आईबीपीएस क्लर्क प्रीलिम्स एग्जाम पैटर्न
आईबीपीएस ने क्लर्क के एग्जाम पैटर्न में कुछ बारीक बदलाव किए हैं। हालांकि प्रीलिम्स का पैटर्न पहले जैसा ही रहेगा। केवल मेन्स में कुछ सवाल बढ़ाए गए हैं। यहां दोनों का नया पैटर्न देख लें। आपको इसी के मुताबिक तैयारी करनी होगी।

इंग्लिश लैंग्वेज में 30 अंकों के 30 के प्रश्नों के लिए 20 मिनिट, न्यूमेरिकल एबिलिटी के 35 अंकों के 35 प्रश्नों के लिए 20 मिनट और रीजनिंग एबिलिटी के 35 अंकों के 35 प्रश्नों के लिए 20 मिनट का समय दिया जायेगा। यानि कुल-100 अंकों के 100 प्रश्नों के लिए 60 मिनट का समय मिलेगा।

मेन्स का पैटर्न बदला
मेन्स में 4 विषयों से 200 अंकों के 160 सवाल आएंगे। जबकि पिछले साल 2025 में 155 सवाल 200 अंकों के पूछे गए हैं। 5 सवाल क्वांटेटिटेव एप्टीट्यूड वाले सेक्शन में बढ़ाए गए हैं। साथ में कुल समयावधि में भी 5 मिनट ज्यादा मिलेंगे। 120 की जगह 125 मिनट में पूरा सॉल्व करना होगा।

एप्लिकेशन फीस
आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को पहले आईबीपीएस की वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस पूरा करना होगा। इसके बाद लॉगइन करके फॉर्म फिलिंग करना होगा। आवेदन के लिए एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ईएसएम/डीईएसएम कैंडिडेट्स को 175/- रुपये और अन्य कैंडिडेट्स को 850 रुपये एप्लिकेशन फीस ऑनलाइन भरनी होगी।

Related Articles

Back to top button