उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

हाईकोर्ट ने अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों आरोपियों की जमानत याचिका खारिज की

नैनीताल, 19 अगस्त, 26. हाईकोर्ट ने उत्तराखंड के बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के अभियुक्तों पुलकित आर्य, सौरभ भास्कर और अंकित गुप्ता की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई। न्यायाधीश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी व न्यायमूर्ति सिद्धार्थ साह की खंडपीठ ने दो दिन चली लंबी सुनवाई के बाद तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया।

उत्तराखंड हाईकोर्ट में 19 अगस्त बुधवार को बहुचर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड के तीनों अभियुक्तों पुलकित आर्य, सौरभ भाष्कर और अंकित गुप्ता की जमानत याचिकाओं पर सुनवाई हुई. दो दिन चली लंबी सुनवाई के बाद कोर्ट की खंडपीठ ने तीनों अभियुक्तों की जमानत याचिकाएं खारिज कर दी. यह आदेश न्यायमूर्ति रवींद्र मैठाणी और न्यायमूर्ति सिद्धार्थ शाह की खंडपीठ ने दिया. कोर्ट में चली लंबी सुनवाई पर तीनों अभियुक्तों की ओर से अपना पक्ष रखा गया और बचाव में कई तर्क रखे गए. जिन्हें कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया.

मामले के अनुसार, कोटद्वार की तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश रीना नेगी ने 30 मई 2025 को तीनों अभियुक्तों को हत्या करने और साक्ष्य मिटाने पर अजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इस आदेश के खिलाफ तीनों अभियुक्तों द्वारा उच्च न्यायालय में अपील दायर की गई और कहा कि उन्हें जमानत पर रिहा किया जाए. जिस पर दो दिन चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया.

दायर की गई विशेष अपील
बुधवार को खंडपीठ में सुनवाई के दौरान तीनों अभियुक्तों की ओर से अपना पक्ष रखा गया और बचाव में कई तर्क रखे गये। जिन्हें कोर्ट ने अस्वीकार कर दिया।पिछले साल 30 मई को कोटद्वार की तत्कालीन अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायधीश रीना नेगी नें अभियुक्तों को अंकिता की हत्या करने और साक्ष्य मिटाने का दोषी करार देते हुए अजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। इस आदेश के विरुद्ध अभियुक्तों की ओर से विशेष अपील दायर की गई।अभियुक्तों ने जमानत पर रिहाई की गुहार लगाई थी। दो दिन चली सुनवाई के बाद कोर्ट नें उनकी जमानत याचिकाओं को खारिज कर दिया। कोर्ट ने अपील पर सुनवाई के लिए लंबित रखी है।

2022 में अंकिता हत्याकांड सामने आया था। अंकिता ऋषिकेश के पास मौजूद वनंतरा रिसॉर्ट में स्वागती के पद पर तैनात थी। 18 सितंबर 2022 को संदिग्ध हालात में लापता हो गयी थी। 24 सितंबर को उसका शव चीला बैराज से बरामद हुआ था। हुआ था।

Related Articles

Back to top button