उत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरसामाजिक

बच्चों ने खेल-खेल में अपनी ही झोपड़ी में लगा दी आग

यमकेश्वर। बच्चों ने खेल-खेल में अपनी ही झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। रानीपोखरी थाना क्षेत्र के शांति नगर में आपस में खेलते हुए दो बच्चों अपनी ही झोपड़ी को आग के हवाले कर दिया। देखते देखते झोपड़ी में रखे सिलिंडर ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में सिलिंडर में इतना जबर्दस्त धमाका हुआ कि आसपास के लोग घर से निकल गये। गनीनत यह रही कि आगजनी की चपेट में कोई नहीं आया।

रानीपोखरी थानाध्यक्ष शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि सुरेश चौहान निवासी शांतिनगर, थाना रानीपोखरी, जिला देहरादून बस्ती में झोपड़ी बनाकर रहते हैं। सुरेश चौहान और उनकी पत्नी दोनों ही ध्याड़ी मजदूरी करके घर-गृहस्थी चलाते हैं। दोनों रविवार को रोज की तरह काम पर गए हुए थे।

इसी दौरान उनके पांच और सात साल के दो बच्चे घर में आपस में खेल रहे थे। दोनों बच्चों ने खेल-खेल में किसी कागज में आग लगा दी। देखते ही देखते आग ने पूरी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। इसी दौरान बच्चे घबराकर घर से बाहर भाग खड़े हुए। कुछ ही देर में झोपड़ी के अंदर रखा सिलिंडर आग लगने से फट गया। शुक्र यह रही कि सिलिंडर विस्फोट की चपेट में कोई नहीं आया।

https://www.facebook.com/Sarthak_Pahal-101257265694407/

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button