उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

सफेद बाघ के देहरादून आने से बढ़ेगी चिड़ियाघर की शान, काफी प्रयास के बाद अब मिली अनुमति

उत्तराखंड में वन्यजीव पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में बड़ी खबर है. दरअसल उत्तराखंड को जल्द दो सफेद बाघ मिलने जा रहे हैं.

देहरादून, 4 सितंबर, 26. उत्तराखंड में पहली बार सफेद बाघ के दीदार पर्यटक कर सकेंगे.ऐसा वन विभाग के अधिकारियों की सालों से लगातार की जा रही कोशिश के बाद संभव हो पायेगा. दरअसल सेंट्रल जू अथॉरिटी ने उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में चिड़ियाघर के लिए दो सफेद बाघों को लाने की अनुमति दे दी है.

केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की तरफ से 2 सफेद बाघ लाने की अनुमति मिली
खास बात यह है कि पिछले लंबे समय से वन विभाग सफेद बाघ को लाने का प्रयास कर रहा था, लेकिन सेंट्रल जू अथॉरिटी से इसके लिए मंजूरी नहीं मिल पा रही थी. बड़ी बात ये है कि जहां एक तरफ एक भी सफेद बाघ को लाने की अनुमति नहीं मिल रही थी, वहीं अब उत्तराखंड वन विभाग को केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की तरफ से दो व्हाइट टाइगर लाने की सहमति मिल गई है. फिलहाल सबसे पहले ग्वालियर से सफेद बाघ लाने के प्रयास शुरू किया जा रहे हैं.

सफेद बाघ के ग्वालियर वन विभाग की भी मिली अनुमति
उम्मीद की जा रही है कि वाइल्ड लाइफ वीक तक सफेद बाघ को देहरादून चिड़ियाघर में ला दिया जाएगा. वहीं ग्वालियर वन विभाग ने इसके लिए मंजूरी दे दी है और उत्तराखंड को ग्वालियर की तरफ से करीब 2 साल का सफेद नर बाघ दिया जा रहा है. हालांकि इसके बदले देहरादून चिड़ियाघर में मौजूद एक येलो टाइगर ग्वालियर को भी दिया जाना तय हुआ है.

हालांकि उड़ीसा से सफेद बाघ लाने के लिए काफी पहले से प्रयास हो रहे थे लेकिन सेंट्रल जू अथॉरिटी की तरफ से इसके लिए अनुमति नहीं मिल पा रही थी. कई बार CZA ने राज्य के प्रस्ताव पर असहमति भी जताई थी, लेकिन आखिरकार केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण ने इसके लिए अनुमति दे दी है. यहां से भी एक नर बाघ को देहरादून चिड़ियाघर लाने की अनुमति मिली है.

उत्तराखंड के लिए यह सुखद खबर है कि राज्य को पहला व्हाइट टाइगर मिलने जा रहा है. ये उत्तराखंड के वन्य जीव प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा.
-सुबोध उनियाल, वन मंत्री

Related Articles

Back to top button