उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

केदारनाथ धाम की 15 से 30 सितंबर की हेली सेवा के लिए टिकट बुकिंग शुरू, पहले दिन ही 55% सीटें फुल

देहरादून, 8 सितंबर, 26. केदारनाथ धाम के लिए हेली टिकटों की बुकिंग शुरू हो गई है। IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट पर बुकिंग खुलते ही ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग के पहले दिन देर शाम तक 55 प्रतिशत यानी पांच हजार टिकट बुक हो चुके थे। यह बुकिंग देर रात तक जारी रही।

15-30 सितंबर की बुकिंग के लिए 9000 बुकिंग होनी है
उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने केदारनाथ धाम के लिए हेली सेवाओं के दूसरे चरण में 15 दिन यानी 30 सितंबर के लिए ऑनलाइन टिकटों की बुकिंग शुरू की है। इसके लिए 9000 हजार टिकट इन 15 दिनों की बुकिंग के लिए रखे गए हैं।

15 दिनों के लिए खोले गए 9000 टिकटों में से हुई 5000 की बुकिंग
बुकिंग को लेकर यद्यपि, इस बार पहले जैसा उत्साह नहीं देखा गया। पूर्व में टिकटों की बुकिंग शुरू होने के कुछ घंटों में ही टिकट बुक हो जाते थे। इस बार देर शाम तक पांच हजार टिकटों की बुकिंग ही हुई थी। यद्यपि, माना जा रहा है कि देर रात अथवा मंगलवार तक यह सारे टिकट बुक हो जाएंगे।

हेलीपैड पर भी मिल सकेंगे टिकट
यूकाडा ने इस वर्ष हेलीपैड पर भी काउंटर लगाकर टिकटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया है। पहले चरण में भी काउंटर पर टिकट उपलब्ध कराए गए थे। सीईओ यूकाडा प्रतीक जैन ने कहा कि 10 प्रतिशत टिकट ओवर द काउंटर बुकिंग के लिए अपरिहार्य स्थिति के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

आनलाइन बुकिंग नियम
टिकटों की बुकिंग केवल IRCTC की आधकारिक HeliYatra वेबसाइट के माध्यम से हो रही है, जिसके लिए पहले उत्तराखंड सरकार के चारधाम यात्रा पोर्टल पर पंजीकरण registration कराना अनिवार्य है।

Related Articles

Back to top button