उत्तराखंडदेश-विदेशपर्यटनबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिकस्वास्थ्य

5वीं गढ़वाल राइफल का 12 सदस्यीय दल माउंट भागीरथी द्वितीय फतह करने रवाना

देहरादून, 9 सितंबर, 26. भारतीय सेना की 5 गढ़वाल राइफल्स का 12 सदस्यीय दल माउंट भागीरथी-द्वितीय अभियान पर रवाना हो गया। उत्तरकाशी जिले में स्थित 6,512 मीटर ऊंची इस चुनौतीपूर्ण चोटी के आरोहण अभियान 10 सितंबर से 10 अक्तूबर तक चलेगा। इस 12 सदस्यीय अभियान दल का नेतृत्व मेजर अनमोल भंडारी कर रहे हैं।

10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
जवानों में उच्च पर्वतीय परिस्थितियों में सहनशील, तकनीकी पर्वतारोहण कौशल, सामरिक क्षमता और टीम भावना को बढ़ावा देना इस दल का मुख्य उद्देश्य है। यह साहसिक सैन्य अभियान 10 सितंबर से 10 अक्टूबर तक चलेगा। डिप्टी जनरल ऑफिसर कमांडिंग, ब्रिगेडियर शब्बरुल हसन ने फ्लैग ऑफ किया। इस दौरान अभियान दल के लीडर और डिप्टी लीडर को प्रतीकात्मक आइस ऐक्स प्रदान कर अभियान की औपचारिक शुरुआत की गई।

गंगोत्री ग्लेशियर में स्थित है माउंट भागीरथी द्वितीय
गढ़वाल हिमालय के गंगोत्री ग्लेशियर में स्थित माउंट भागीरथी द्वितीय एक अत्यंत कठिन और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण चोटी मानी जाती है। दल उत्तरकाशी के गंगोत्री से आगे नंदनवन और एडवांस बेस कैंप होते हुए चोटी पर तिरंगा और रेजिमेंट का ध्वज फहराएगा। अभियान दल के सदस्यों ने पिछले करीब डेढ़ माह से कठोर शारीरिक प्रशिक्षण और पर्वतारोहण अभ्यास किया। उच्च ऊंचाई वाले क्षेत्रों में शरीर को परिस्थितियों के अनुकूल बनाने के लिए विशेष अनुकूलन प्रशिक्षण भी लिया गया। दल को कठिन चढ़ाई, मौसम और ऊंचाई की चुनौतियों से निपटने के लिए तैयार किया गया है।

Related Articles

Back to top button