DAV पब्लिक स्कूलों में टीचिंग और नॉन टीचिंग स्टाफ की भर्ती के लिए 15 राज्यों में चल रहे आवेदन

सार्थकपहल.काम. देशभर के अलग-अलग राज्यों में स्थित DAV पब्लिक स्कूलों के लिए स्टाफ की भर्ती निकाली गई है। टीचिंग-नॉन टीचिंग में कई पद भरे जाएंगे। ऐसे में जो भी अभ्यर्थी इन स्कूलों में जॉब पाना चाहते हैं, फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट davrecruit.davcmc.in पर चल रही है। इन भर्तियों से जुड़े विज्ञापन अलग-अलग अखबारों में प्रकाशित किए गए हैं।
डीएवी कॉलेज मैनेजिंग कमेटी (DAVCMC) की तरफ से यह रिक्रूटमेंट ड्राइव शुरू की गई है। साल 2027-28 के लिए प्राइमरी टीचर (PRT), टीजीटी (TGT), पीजीटी (PGT) के साथ-साथ अलग-अलग पोजीशन के लिए नॉन टीचिंग स्टाफ की भी जरूरत है। ऐसे में सभी को मिलाकर इन वैकेंसी के लिए फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। इसके लिए कोई सिंगल वैकेंसी लिस्ट जारी नहीं है। स्कूल/ जोन वाइज रिक्तियों के लिए आपको अप्लाई करना होगा।
DAV पब्लिक स्कूलों में टीचिंग-नॉन टीचिंग के पद
पीआरटी टीचर: प्राइमरी टीचर की वैकेंसी इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, मैथ, साइंस, सोशल साइंस, कंप्यूटर साइंस, मराठी, गुजराती, पंजाबी, उड़िया, कन्नड़, तमिल, तेलुगू, म्यूजिक, डांस, पेंटिंग/आर्ट एंड क्राफ्ट, लाइब्रेरी (ग्रेड-II), फिजिकल एजुकेशन में हैं।
टीजीटी टीचर: इंग्लिश, हिंदी, संस्कृत, मैथ, साइंस, सोशल साइंस, कंप्यूटर साइंस, म्यूजिक, डांस, पेटिंग/आर्ट, लाइब्रेरी (ग्रेड-I), फिजिकल एजुकेशन एंड रीजनल लैंग्वेज (मराठी, गुजराती, पंजाबी, बंगाली, ओडिया, कन्नड़, तमिल, तेलुगू में टीजीटी टीचर की रिक्तियां हैं।
पीजीटी टीचर: इंग्लिश, हिंदी, मैथ, फिजिक्स, केमिस्ट्री, बायोलॉजी, जियोग्राफी, इतिहास, पॉलिटिकल साइंस, इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, साइकोलॉजी , होम साइंस, सोशियोलॉजी, फिजिकल एजकेशन, बंगाली विषयों के लिए पीजीटी शिक्षक चाहिए।
अन्य टीचिंग पद: नर्सरी/प्री-प्राइमरी टीचर, काउंसलर/वेल्नेस टीचर के भी रिक्तियां हैं।
नॉन टीचिंग पद: टीचिंग के अलावा एलडीसी, यूडीसी, असिस्टेंट, फ्रंट ऑफिस असिस्टेंट/रिसेप्शनिस्ट, लाइब्रेरी असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट और नर्स के लिए भी कैंडिडेट्स चुने जाएंगे।
15 राज्यों के स्कूलों में आई भर्ती
डीएवी स्टाफ रिक्रूटमेंट की ये रिक्तियां बिहार, चंडीगढ़, छत्तीसगढ़, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, झारखंड, जम्मू और कश्मीर, महाराष्ट्र, गुजरात, मध्य प्रदेश, पंजाब, राजस्थान, साउथ जोन में (आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक), उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड जैसे 15 से अधिक राज्यों में निकली है। जिस भी स्टेट में कैंडिडेट्स नौकरी लेना चाहते हैं, उसके लिए फॉर्म फिल करना होगा। शैक्षिक योग्यता और उम्र में डीएवी भर्ती नियमों के अनुसार होंगे।
भर्ती संगठन-DAV कॉलेज मैनेजिंग कमिटी (DAVCMC)
भर्ती प्रक्रिया-डीएवी स्टाफ रिक्रूटमेंट 2026 सीबीटी (2027-28)
पद-टीचिंग और नॉन टीचिंग
कुल रिक्तियां-स्कूल/जोन वाइज (अलग-अलग)
उम्र सीमा-नियमानुसार
एप्लिकेशन फीस-300/-
जॉब लोकेशन-स्टेटवाइज
अप्लाई करने की अंतिम तिथि-8 अक्टूबर 2026
भर्ती का नोटिफिकेशन- https://davrecruit.davcmc.in/gallery.html
पेपर कैसे होगा?
डीएवी स्कूलों के सेलेक्शन प्रोसेस में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, वेरिफिकेशन, सीबीटी परीक्षा, स्कूल वाइज डेमो कम इंटरव्यू जैसे चरणों के जरिए सेलेक्शन होगा। परीक्षा में पेपर-I वर्बल और नॉन वर्बल रीजनिंग में 15 क्वेश्चन आएंगे। वहीं पेपर-II में 40 सवाल मुख्य सब्जेक्ट से आएंगे। पेपर I की अवधि 20 मिनट और पेपर-II की अवधि 70 मिनट तक होगी। इस भर्ती की परीक्षा दिसंबर में होगी। जिसके लिए डेटशीट नवंबर 2026 में जारी होगी।
इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए 300 एप्लिकेशन फीस भरनी होगी। यह शुल्क सभी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए है। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन अप्रूवल के लिए फीस की पेमेंट करनी होगी। डीएवी स्कूल भर्ती में आवेदन से जुड़ी अन्य किसी भी डिटेल्स के लिए कैंडिडट्स आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।



