खेलदेश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नर

प्रज्ञान ओझा होंगे टीम इंडिया के नये मुख्य चयनकर्ता, रमेश पोवार को भी सेलेक्शन कमेटी में मिली जगह

नई दिल्ली, 19 अक्टूबर, 26. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पूर्व भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा को भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम का नया चीफ सिलेक्टर (मुख्य चयनकर्ता) नियुक्त किया है। उन्होंने अजीत अगरकर की जगह ली है। नए चीफ सेलेक्टर प्रज्ञान ओझा की क्रिकेटिंग सूझबूझ को लेकर भले ही अभी चर्चाएं चल रही हों लेकिन बोर्ड और खिलाड़ियों के बीच उनकी मजबूत पकड़ को लेकर किसी को कोई संदेह नहीं है। भारतीय टीम के पूर्व स्पिनर रहे प्रज्ञान ओझा अपने बेहतरीन संवाद और आपसी संपर्कों के लिए जाने जाते हैं।

पोवार ने भारत के लिए दो टेस्ट मैच और 31 वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने अपने करियर में कुल 312 मुकाबले खेले, जिसमें फर्स्ट क्लास, लिस्ट ए और इंटरनेशनल भी शामिल हैं। ओझा ने भारतीय टीम के लिए 24 टेस्ट मैच खेले थे, जिसकी वजह से उन्हें मुख्य चयनकर्ता बनाया गया है। बता दें कि हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने चयनकर्ता के पद के लिए आवेदन मांगे थे।

रमेश पवार बने नए सेलेक्टर
बीसीसीआई ने रमेश पोवार के सेलेक्शन कमेटी में शामिल होने की जानकारी दी है। बोर्ड ने बताया कि अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने सेलेक्टर के पद की नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया आयोजित की। सीएसी ने आवेदकों के इंटरव्यू के बाद बैठक की और रमेश पोवार को सर्वसम्मति के साथ नियुक्त करने की सिफारिश की। बोर्ड ने ये भी बताया कि सीनियर होने के नाते प्रज्ञान ओझा चीफ सेलेक्टर बने रहेंगे।

भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम की चयनसमिति में अब प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार शामिल हैं। इस नियुक्ति के साथ टीम इंडिया की 5 सदस्यों वाली सिलेक्शन कमेटी पूरी हो गई. जिसमें प्रज्ञान ओझा (अध्यक्ष), शिव सुंदर दास, आरपी सिंह, अजय रात्रा और रमेश पवार के नाम शामिल हैं.

रोहित शर्मा को भी पहुंचाया था संदेश
यह बात किसी से छिपी नहीं है कि जब पूर्व मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने इंग्लैंड दौरे के बाद रोहित शर्मा को वनडे टीम से बाहर करने का मन बनाया था, तब भी प्रज्ञान ओझा को ही यह संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी दी गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक यूके में दोनों के साथ रहने के दौरान ओझा ने इस संवेदनशील खबर को बेहद कुशलता से रोहित शर्मा तक पहुंचाया था।

गंभीर और कोहली के बीच सुलझेगा मामला?
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई आलाकमान ने प्रज्ञान ओझा की इसी खासियत का फायदा उठाया है। बोर्ड ने उन्हें ट्रबलशूटर यानी विवाद सुलझाने वाले की भूमिका सौंपते हुए मुख्य कोच गौतम गंभीर और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के बीच बने कम्युनिकेशन गैप को दूर करने की जिम्मेदारी दी थी। चयन समिति में दक्षिण क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले प्रज्ञान ओझा ने विराट कोहली के साथ मिलकर भारत के लिए 22 मुकाबले खेले हैं। इसी पुराने रिश्ते के आधार पर उन्होंने कोहली से बातचीत कर इस मसले को सुलझाने की कोशिश की।

Related Articles

Back to top button