देश-विदेशमनोरंजनयूथ कार्नरशिक्षा

LIC HFL में 232 पदों पर नई भर्ती, सिर्फ फ्रेशर्स कर सकते हैं आवेदन, लास्ट डेट 1 नवंबर

सार्थकपहल.काम. फ्रेशर्स के लिए एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस एक और नई भर्ती लेकर आया है। 200 से ज्यादा पदों पर अप्रेंटिस की वैकेंसी निकली है। इसका विज्ञापन एलआईसी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.lichousing.com पर हाल ही में जारी किया है। जो कैंडिडेट्स जॉब मार्केट में बिल्कुल नए हैं औऱ उन्हें कहीं भी काम का अनुभव नहीं है, वो इस भर्ती मे अप्लाई कर सकते हैं। अप्रेंटिसशिप पीरियड में कैंडिडेट्स सॉफ्ट स्किल्स, डोमैन नॉलेज, रियल टाइम वर्क एक्सपीरियंस ये सबकुछ सीखेंगे, जो आपको आगे नौकरी लेने में काम आएगा।

अप्रेंटिसशिप की यह वैकेंसी 232 सीटों के लिए आई है। इसकी अवधि 12 महीने की होगी। इस दौरान कैंडिडेट्स को अच्छा स्टाइपेंड भी मिलेगा। यानी जॉब ट्रेनिंग के साथ पैसे कमाने का भी यह अच्छा मौका हो सकता है। जो कैंडिडेट्स अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग पूरी करेंगे उन्हें इसका सर्टिफिकेट भी मिलेगा। जिसका इस्तेमाल आगे जॉब के लिए भी किया जा सकता है।

LIC HFL अप्रेंटिस के लिए योग्यता
अभ्यर्थी ने किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो। इसके लिए कोई स्ट्रीम या विषय तय नहीं किया है, सिंपल ग्रेजुएट भी अप्लाई कर सकते हैं। डिग्री 1 अक्टूबर 2026 तक पूरी कर ली हो, लेकिन यह 1 अक्टूबर 2001 से पहले की नहीं होनी चाहिए।
कैंडिडेट की उम्र 1 अक्टूबर 2026 के कम से कम 20 साल और अधिकतम 25 साल तक होनी चाहिए।
इससे पहले कैंडिडेट किसी भी तरह अप्रेंटसिशिप कॉन्ट्रेक्ट पर नहीं होने चाहिए।

LIC अप्रेंटिस भर्ती की जरूरी डिटेल्स
कंपनी-एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC HFL)
पद-अप्रेंटिस
वैकेंसी-232
ऑफिशियल वेबसाइट-lichousing.com
अप्रेंटिस की अवधि-12 महीने
कब से शुरू होगी-नवंबर 2026 (टेंटेटिव)
अप्लाई करने की लास्ट डेट-1 नवंबर 2026
जगह-आंध्र प्रदेश, असम, बिहार, चंडीगढ़,गोवा, गुजरात, हरियाणा,हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक,केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, तेलंगाना, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल
भर्ती का नोटिफिकेशन-https://navbharattimes.indiatimes.com/photo/135112271.cms
अप्लाई करने का लिंक -https://www.lichousing.com/careers

एलआईसी अप्रेंटिस में स्टाइपेंड कितना मिलेगा?
इस अप्रेंटिसशिप में उम्मीदवारों का चयन के बाद उन्हें उनकी प्रेफरेंस के हिसाब से ब्रांच में जॉइन करना होगा। जो कैंडिडेट्स मेट्रो सिटीज-हैदराबाद, अहमदाबाद, बैंगलोर, चैन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, कोलकाता, मुंबई, पूणे, सूरत में काम करेंगे उन्हें हर महीन 16650/- स्टाइपेंड मिलेगा। वहीं अन्य सभी शहरों में यह 14150/- तय किया गया है। इसके अलावा और किसी तरह का भत्ते या सुविधाएं नहीं मिलेंगी।

सेलेक्शन क्राइटेरिया क्या है?
अप्रेंटिसशिप के लिए अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन टेस्ट के जरिए किया जाएगा। इसमें चार सेक्शन से सवाल आएंगे। जनरल/फाइनेंशियल अवेयरनेस, जरनल इंग्लिश, रीजनिंग एबिलिटी और कंप्यूटर एप्टीट्यूड, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड। सभी सेक्शन से 25-25 सवाल एग्जाम में आएंगे। इस तरह कुल 100 नंबर का पेपर होगा। सवाल हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 60 मिनट की होगी। सेलेक्ट होने के लिए एग्जाम में अच्छा स्कोर करना होगा।

एप्लिकेशन फीस कितनी लगेगी?
एससी/एसटी-200/-
पीडब्ल्यूएस- 200/-
जनरल/ईडब्लयूएसल और ओबीसी (पुरुष)- 800/-
जनरल/ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (महिला)/ट्रांसजेंडर कैंडिडेट्स- 600/-
भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस की वेबसाइट विजिट कर सकते हैं। यहां सभी डिटेल्स उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button