MSD ने मैदान छोड़ा, बतौर खिलाड़ी क्रिकेट करियर खत्म, अब मैदान के बाहर से बनाएंगे रणनीति video

स्पोर्ट्स डेस्क। पीली जर्सी में बल्ला थामे मैदान पर उतरने वाले MSD अब IPL में खिलाड़ी के रूप में नजर नहीं आएंगे. लेकिन चेन्नई से उनका रिश्ता खत्म नहीं हुआ है. पांच बार CSK को चैम्पियन बनाने वाले ‘थाला’ अब मेंटर बनकर डगआउट से टीम को दिशा देंगे. जिस धोनी ने मैदान पर चेन्नई को जीतना सिखाया, अब वह अगली पीढ़ी को तैयार करेंगे. फैन्स की उम्मीद है कि माही का नया अवतार CSK को छठी ट्रॉफी तक पहुंचाने में मदद करेगा.
endrum thala 💛#ForOurThala pic.twitter.com/VRmPKS2yEe
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) November 17, 2026
धोनी के बिना IPL 2027 में उतरेगी CSK, चेपॉक में बदलेगा नजारा
धोनी के खिलाड़ी के रूप में संन्यास के बाद CSK के सामने एक बड़े खालीपन को भरने की चुनौती होगी. विकेटकीपिंग के लिए संजू सैमसन एक बड़ा विकल्प हैं. वह बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग दोनों में टीम को मजबूती दे सकते हैं. लेकिन धोनी की जगह सिर्फ विकेट के पीछे किसी दूसरे खिलाड़ी को खड़ा करके पूरी नहीं की जा सकती. मध्यक्रम में उनकी भूमिका, आखिरी ओवरों में मैच खत्म करने का अनुभव और मैदान पर रणनीतिक फैसले लेने की क्षमता- इन सबका विकल्प तलाशना आसान नहीं होगा. सबसे भावुक पल तब होगा, जब चेपॉक में CSK मैदान पर उतरेगी और फैन्स की नजरें उस जगह को तलाशेंगी, जहां से कभी माही अपनी टीम को लीड करते थे. इस बार पीली जर्सी में धोनी नहीं होंगे, लेकिन डगआउट में उनकी मौजूदगी जरूर रहेगी.
मेंटर बनकर CSK को छठा खिताब दिला पाएंगे धोनी?
यही वह सवाल है, जिस पर अब चेन्नई के फैन्स की नजरें रहेंगी. खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर पांच IPL खिताब जीतने वाले धोनी क्या मेंटर बनकर भी CSK को चैम्पियन बनाने में मदद कर पाएंगे? कप्तानी के दौरान उनकी सबसे बड़ी ताकत सिर्फ बल्लेबाजी या विकेटकीपिंग नहीं थी. वह खिलाड़ियों की क्षमता पहचानते थे, मुश्किल वक्त में उन पर भरोसा जताते थे और दबाव के बीच सही फैसला लेने के लिए जाने जाते थे. उन्होंने कई खिलाड़ियों को बड़े मंच पर खुद को साबित करने का मौका दिया. अब यही अनुभव डगआउट से टीम के काम आएगा.
धोनी की IPL टीम CSK
2008 में IPL के पहले सीजन में CSK ने धोनी को एक प्रमुख खिलाड़ी के तौर पर चुना था. वे 2008 से 2015 तक CSK के लिए खेले. 2016 और 2017 में जब CSK को दो साल के लिए सस्पेंड किया गया था, तब धोनी ‘राइजिंग पुणे सुपरजायंट’ के लिए खेले. हालांकि, 2018 में वे वापस CSK में लौट आए और इस साल तक टीम का हिस्सा रहे. धोनी 2024 तक टीम के कप्तान रहे, जिसके बाद यह जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ को सौंप दी गई.
MS धोनी की IPL उपलब्धियां
बतौर कप्तान एमएस धोनी और रोहित शर्मा सबसे ज्यादा IPL खिताब जीतने वाले खिलाड़ी हैं
CSK को दो बार चैंपियंस लीग T20 का खिताब जिताया
IPL इतिहास में एक विकेटकीपर के तौर पर सबसे ज्यादा कैच (158) लेने का रिकॉर्ड
IPL इतिहास में किसी विकेटकीपर द्वारा सबसे ज्यादा स्टम्पिंग (47)
कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा मैच (226)
2023 में IPL में 250 मैच खेलने वाले धोनी पहले खिलाड़ी बने
एमएस धोनी का IPL करियर
एमएस धोनी ने अपने आईपीएल करियर में 278 मैच खेले. जिसमें उन्होंने 38.30 का औसत और 137.45 की स्ट्राइक रेट से कुल 5439 रन बनाए. उनके नाम आईपीएल में 24 अर्धशतक भी हैं.
कप्तान के रूप में धोनी का IPL फाइनल
2008 फाइनल: CSK राजस्थान रॉयल्स से हार गई, 2010 फाइनल: CSK ने मुंबई इंडियंस को हराया (पहला खिताब जीता), 2011 फाइनल: CSK ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हराया (दूसरा खिताब जीता), 2012 फाइनल: CSK कोलकाता नाइट राइडर्स से हार गई, 2013 फाइनल: CSK मुंबई इंडियंस से हार गई, 2015 फाइनल: CSK मुंबई इंडियंस से हार गई, 2018 फाइनल: CSK ने सनराइजर्स हैदराबाद को हराया (तीसरा खिताब जीता), 2019 फाइनल: CSK मुंबई इंडियंस से हार गई, 2021 फाइनल: CSK ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराया (चौथा खिताब जीता), 2023 फाइनल: CSK ने गुजरात टाइटंस को हराया (पांचवां खिताब जीता)
एमएस धोनी की IPL फीस
2008 – चेन्नई सुपर किंग्स- ₹6.03 करोड़, 2009- चेन्नई सुपर किंग्स – ₹7.32 करोड़, 2010- चेन्नई सुपर किंग्स – ₹6.88 करोड़, 2011- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹8.16 करोड़, 2012- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹8.74 करोड़, 2013- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹9.57 करोड़, 2014- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹12.5 करोड़, 2015- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹12.5 करोड़, 2016- राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स- ₹12.5 करोड़, 2017- राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स- ₹12.5 करोड़, 2018- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹15 करोड़, 2019- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹15 करोड़, 2020- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹15 करोड़, 2021- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹15 करोड़, 2022- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹12 करोड़, 2023- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹12 करोड़, 2024- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹12 करोड़, 2025- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹4 करोड़ (अनकैप्ड), 2026- चेन्नई सुपर किंग्स- ₹4 करोड़ (अनकैप्ड)
एमएस धोनी का इंटरनेशनल करियर
एमएस धोनी ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था. उन्होंने भारतीय टीम को तीन ICC खिताब जिताए, जिसमें वनडे वर्ल्ड कप 2011, टी20 वर्ल्ड कप 2007 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 शामिल है. धोनी ने अंतरराष्ट्रीय करियर को अलविदा कहने से पहले, वनडे में 50.57 की औसत से 10773 रन बनाए, जिसमें 10 शतक शामिल हैं, टेस्ट में 38.09 की औसत से 4876 रन और T20I में 37.60 की औसत से 1617 रन बनाए.
धोनी ने खेले 19 फाइनल
कुल मिलाकर धोनी ने अपने क्रिकेट करियर में कुल 19 फाइनल खेले है, जिसमें 10 आईपीएल, 2 चैंपियनस लीग, 7 मल्टीनेशन आईसीसी टूर्नामेंट के फाइनल शामिल हैं. इन 19 फाइनल में से 13 फाइनल में धोनी को जीत मिली.



