उत्तराखंडदेश-विदेशयूथ कार्नरशिक्षा

बिथ्याणी डिग्री कालेज में स्वगणना प्रशिक्षण जागरूकता कार्यशाला के द्वितीय चरण का आयोजन

यमकेश्वर, 25 नवम्बर, 26. महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय, बिथ्याणी डिग्री कालेज में 25 नवंबर 2026 को महाविद्यालय में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण 16 से 30 नवंबर 2026 के अंतर्गत स्व-गणना प्रशिक्षण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

वर्तमान में उत्तराखंड के विभिन्न जिलों और शैक्षणिक संस्थानों में जनगणना-2027 (Census-2027) के द्वितीय चरण के अंतर्गत स्वगणना (Self-Enumeration) को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन और महाविद्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से ऐसी कार्यशालाएं आयोजित की जा रही हैं।

डिजिटल साक्षरता एवं सहभागिता
युवा विद्यार्थियों को मास्टर ट्रेनर या जागरूकता दूत के रूप में तैयार करना, ताकि वे अपने परिवारों और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से स्वगणना करने के लिए प्रेरित कर सकें।

सटीकता और समय की बचत
स्वगणना के माध्यम से नागरिक प्रगणक (Enumerator) के घर आने से पहले ही स्वयं सही आंकड़े दर्ज कर सकते हैं, जिससे त्रुटियों की संभावना कम होती है।

गोपनीयता और सुरक्षा
कई नागरिक अपनी व्यक्तिगत या पारिवारिक जानकारी किसी बाहरी व्यक्ति को मौखिक रूप से बताने में संकोच करते हैं। स्व-गणना उन्हें अपनी निजता बनाए रखते हुए सीधे सुरक्षित पोर्टल पर जानकारी दर्ज करने की सुविधा देती है।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ नीरज नौटियाल के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. सुरेश कुमार चौबे गणित विभाग के द्वारा स्व-गणना के उद्देश्य, महत्व एवं होने वाली प्रक्रियाओं के बारे में शिक्षकों कर्मचारी एवं विद्यार्थियों को अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में सभी को स्व-गणना पोर्टल खोलने, प्रश्नों का उत्तर भरने और एस ई आईडी जेनरेट करने को बताया गया।

इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थी, शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं समस्त प्राध्यापक डॉ.विकास कुमार रंजन, श्री विनय कुमार पांडे, श्री सुनील देवरानी, डॉ. गिरिराज सिंह, डॉ. केशव प्रसाद डबराल, डॉ. हिमानी बडोनी, डॉ. पूजा रानी आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button