उत्तरप्रदेशउत्तराखंडक्राइमदेश-विदेशबड़ी खबरयूथ कार्नरशिक्षासामाजिक

पौड़ी में नाबालिग के साथ दुराचार के आरोपी को जेल भेजा

पौड़ी। पौड़ी में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले को गिरफ्तार कर लिया गया है। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में नाबालिक लड़की के साथ रेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी पीड़िता के गांव का ही रहने वाला है। आरोपी पहले उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर ले गया था और फिर बाद में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पौड़ी तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में पिता की तहरीर पर नाबालिग के साथ दुराचार के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने अपहरण व दुराचार की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। वहीं जांच के बाद आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

कोतवाली पौड़ी प्रभारी विनोद गुंसाई ने बताया कि पीड़ित के पिता ने तहरीर में बताया था कि 18 जून को गांव का एक लड़का उनकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने घर ले गया, जहां उसके साथ दुराचार किया गया। इस पर नाबालिग के पिता ने 19 जून को पौड़ी थाने में लिखित तहरीर दी। पिता की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।

जांच के बाद आरोपी पर पोक्सो एक्ट की धारा लगाई गयी। उन्होंने बताया कि इसके बाद से आरोपी घर से फरार हो गया था। सोमवार को आरोपी को कोटद्वार तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की टीम में एसएसआई महेश रावत, महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह, मनोज, रविंद्र भट्ट शामिल थे।

https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button