खेलबड़ी खबरमनोरंजनयूथ कार्नर

रोहित बने भारत के सबसे सफल टी20 कप्तान, धोनी को पछाड़ हासिल की उपलब्धि

नई दिल्ली, 19 जनवरी। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा आए दिन कोई ना कोई बड़ा कारनामा अपने नाम करते जा रहे हैं। अब उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक किया है। इसके साथ ही रोहित टी20 फॉर्मेट में भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए हैं। रोहित शर्मा से पहले धोनी ने भारत के लिए बौतर कप्तान सबसे ज्यादा टी20 मैच जीते थे। अब हिटमैन ने गुरुवार को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अफगानिस्तान के डबल सुपर ओवर में हराकर धोनी को पीछे छोड़ दिया है।

रोहित शर्मा ने धोनी को छोड़ा पीछे
अब रोहित शर्मा टी20 फॉर्मेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा मैच जीतने वाले कप्तान बन गए हैं। रोहित ने भारत के लिए 42 टी20 मैच में जीत हासिल की है। जबकि धोनी टीम इंडिया के लिए केवल 41 टी20 मैच ही जीत पाए थे। अफगानिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 मैच में रोमांचक जीत के साथ ही रोहित शर्मा ने भारत के सबसे सफल कप्तान बन गए है।

रोहित ने अब तक भारत के लिए बतौर कप्तान 54 टी20 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्हें 42 मैचों में जीत और 12 मैचों में हार नसीब हुई है। जबकि धोनी ने बतौर कप्तान 72 टी20 मैच खेले थे। इस दौरान उन्होंने 41 मैचों में जीत और 28 मैचों में हार मिली थी।

टी-20 में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने रोहित
इस मैच में रोहित ने विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 69 गेंदों में 11 चौके और 8 छक्कों के साथ नाबाद 121 रनों की पारी खेली। इसके अलावा रोहित ने पहले सुपर ओवर में 13 और दूसरे सुपर ओवर में 11 रन बनाए। इस मैच में शतक लगाने के साथ ही रोहित टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं। https://sarthakpahal.com/

Related Articles

Back to top button